फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Three suspended including outpost in-charge for releasing liquor smuggler

Ballia News: शराब तस्कर को छोड़ने पर चौकी प्रभारी सहित तीन सस्पेंड

Thu, 24 Jul 2025 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Three suspended including outpost in-charge for releasing liquor smuggler
नरहीं। यूपी-बिहार के बाॅर्डर के पास स्थित कोरंटाडीह पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक गणेश पांडेय, हेड कांस्टेबल गणपत राम व आरक्षी प्रवीण कुमार की शराब तस्करों के साथ संलिप्तता मिलने पर एसपी ओमवीर सिंह ने मंगलवार को सस्पेंड कर दिया।
विज्ञापन

थाना नरहीं के प्रभारी नदीम अहमद फरीदी ने बताया कि मंगलवार की देर शाम चौकी प्रभारी गणेश पांडेय ने छह पेटी शराब के साथ दो बाइक सवार युवकों को उजियार के पास से पकड़ा था। उसमें एक युवक को पुलिस ने छोड़ दिया, जबकि दूसरे को शराब के साथ चालान कर दिया। इसकी जानकारी एसपी ओमवीर सिंह को लगी तो उन्होंने मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी कृपाशंकर को सौंपी। उन्होंने जांच के बाद एसपी को रिपोर्ट सौंप दी। जांच में बिना उच्चाधिकारी को संज्ञान दिए व शराब तस्करों के साथ चौकी प्रभारी व जवानों की संलिप्ता मिलने पर तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। वहीं स्थानीय लोगों में चर्चा रही कि चौकी पर तैनात एक आरक्षी ने शराब के नशे में एक वीडियो वायरल कर दिया। जिसमें उसने चौकी प्रभारी पर आरोप लगाया है। एक वर्ष पहले एडीजी पीयूष मोर्डिया व डीआईजी वैभव कृष्ण ने अवैध वसूली कांड का खुलासा किया तो पूरी कोरंटाडीह पुलिस चौकी को निलंबित कर दिया गया था।
विज्ञापन

इस बाबत एसपी ओमवीर सिंह ने कहा कि कर्तव्य के प्रति लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोप में चौकी प्रभारी सहित तीन को सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed