{"_id":"6491ee0dbc2b1d01dd09eb87","slug":"three-roads-to-be-built-with-187-crores-public-works-department-started-tender-process-ballia-news-c-20-1-260372-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: 1.87 करोड़ से बनेंगी तीन सड़कें, लोक निर्माण विभाग ने शुरू की टेंडर प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: 1.87 करोड़ से बनेंगी तीन सड़कें, लोक निर्माण विभाग ने शुरू की टेंडर प्रक्रिया
विज्ञापन
बलिया। बैरिया क्षेत्र में 1.87 करोड़ से तीन सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। लोक निर्माण विभाग की ओर से इन सड़कों के निर्माण को लेकर वर्ष 2022-23 में शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। शासन ने राज्य सड़क निधि योजना के तहत मंजूरी दे दी थी। अब इन सड़कों के निर्माण को लेकर कवायद शुरू है। लोक निर्माण विभाग ने टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
वर्ष 2022-23 में लोक निर्माण विभाग की ओर बैरिया क्षेत्र के तीन संपर्क मार्गों के निर्माण के लिए शासन को कुल 1.87 करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया था। विभाग की ओर से यह प्रस्ताव राज्य सड़क निधि के तहत भेजा गया था, इसकी स्वीकृति भी शासन ने वित्तीय वर्ष में दे दी। इसमें दिघार बाजार से पियरौट मार्ग निर्माण के लिए 40 लाख, सीवन टोला बाजार इब्राहिमाबाद कुकुरिया बाबा संपर्क मार्ग के लिए 74 लाख और मानगढ़ स्थित पीएमजीएसवाई सड़क से गोपालनगर पंचायत भवन तक मार्ग के लिए 73 लाख की स्वीकृति है।
बताया जाता है कि इन तीनों संपर्क मार्गों के निर्माण को लेकर ग्रामीणों की ओर से कई बार आवाज उठाई गई। बरसात के दिनों में इन मार्गों पर लोगों का चलना दुश्वार हो जाता था। अब इन मार्गों के बनने की उम्मीद जग गई है। शासन से स्वीकृति के अब लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड की ओर से इन तीनों मार्गों के निर्माण को लेकर कवायद शुरू कर दी गई है। विभाग की ओर से टेंडरिंग की प्रक्रिया आरंभ की गई है। विभागीय अधिकारी के अनुसार, इन तीनों कार्यों के लिए जल्द ही एजेंसी का चयन कर लिया जाएगा। यह भी बताया कि प्रत्येक कार्य के लिए छह माह की समय सीमा निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
राज्य सड़क निधि से तीन सड़कों के निर्माण को लेकर टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। माह के अंत तक प्रक्रिया पूरी कर एजेंसी का चयन कर लिया जाएगा। जल्द ही सड़कों का निर्माण भी शुरू होगा। - सीपी गुप्ता, अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग, बलिया वृत्त