फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Three pregnant women were registered in CHC, one was found on the spot

Ballia News: सीएचसी में दर्ज थी तीन प्रसूता, मौके पर मिली एक

Fri, 18 Aug 2023 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Aug 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
Three pregnant women were registered in CHC, one was found on the spot
पंदह। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पर एसडीएम रवि कुमार ने बृहस्पतिवार की रात में छापा मारा। बाहर की दवाओं के साथ प्रसूताओं के नामांकन में हो रहे फर्जीवाड़े को उजागर कर दिया। एसडीएम की इस कार्रवाई से चिकित्सक समेत दवा कारोबारियों में हड़कंप है। जांच में मिली अनियमितताओं को लेकर एसडीएम ने संबंधित चिकित्सकों की क्लास लगाई और कड़ी कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन

पिछले काफी समय से सीएचसी सिकंदरपुर के कुछ चिकित्सकों पर बाहर की दवाएं लिखने की शिकायत मिल रही थी। एक सप्ताह पूर्व ही इसी हॉस्पिटल के एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की पुत्रवधू की प्रसव के दौरान परिजनों से करीब पांच हजार रुपए की बाहरी दवाएं मंगाई गई थी। जबकि दूसरी प्रसूता से आठ हजार रुपए की दवा मंगाने से बवाल भी मचा था। वृहस्पतिवार को रात में एसडीएम के औचक निरीक्षण में सामने आई हकीकत ने सभी आरोपों पर मुहर लगा दी। रात करीब नौ बजे उपजिलाधिकारी सिकंदरपुर रवि कुमार अचानक सीएचसी पहुंच गए। इस दौरान इमरजेंसी ड्यूटी में लगे चिकित्सक डॉ. अभिषेक राय से आवश्यक जानकारी लेने के बाद प्रसव केंद्र पहुंचे तो संबंधित महिला चिकित्सक नदारद थीं।
विज्ञापन



प्रसूताओं के पंजीकरण में हो रहा गोलमाल

प्रसव पंजीकरण पुस्तिका के अवलोकन के बाद एसडीएम ने गोलमाल को पकड़ लिया। रजिस्टर में बृहस्पतिवार को तीन प्रसूताओं मुस्कान, प्रियंका और शहाना का प्रसव कराना दर्ज किया गया था। जबकि मौके पर केवल शहाना ही मौजूद मिली। यह देख एसडीएम भड़क गए। जब एसडीएम ने इस बाबत महिला चिकित्सक से सवाल किया तो उनकी बोलती बंद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान शहाना के परिजनों ने एसडीएम से अस्पताल से मामूली दवाएं मिलने की बात बताई। कहा प्रसव के लिए अधिकतर दवाएं बाहर से लाना पड़ा। यही नहीं शहाना के परिजनों ने प्रसव के नाम पर हो रही धन उगाही का भी जिक्र किया। एसडीएम ने दवाओं की पर्ची और बाहरी दवा पर महिला चिकित्सक डॉ. रूबी की जमकर फटकार लगाई। एसडीएम ने अधीक्षक की कार्यप्रणाली पर प्रश्न खड़ा करते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए। साथ ही पूरे मामले की जांच कर पूरी रिपोर्ट देने का निर्देश दिया।

अस्पताल में औचक निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी द्वारा बाहरी दवाएं पकड़ी गई हैं। जबकि अस्पताल में पर्याप्त दवाएं मौजूद हैं। - डॉ. ब्यास कुमार, प्रभारी अधीक्षक, सीएचसी सिकंदरपुर

आए दिन सीएचसी की शिकायतें मिल रही थीं। कुछ दवा कारोबारियों के साथ मिलकर चिकित्सक स्वहित में बाहर की दवाएं लिख रहे हैं जिसे रंगे हाथों पकड़ा गया है। इसकी विस्तृत रिपोर्ट जिलाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई हेतु अग्रेषित की जाएगी। - रवि कुमार पासवान, एसडीएम, सिकंदरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed