{"_id":"6845dd8feabb06095f08c0cd","slug":"three-policemen-suspended-in-two-cases-ballia-news-c-190-1-ana1001-141518-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: दो मामलों में तीन पुलिसकर्मी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: दो मामलों में तीन पुलिसकर्मी निलंबित
विज्ञापन
बलिया/ बैरिया। अनुशासनहीनता बरतने और अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर एसपी ओमवीर सिंह ने रविवार को तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। इसमें बैरिया चौकी पर तैनात आरक्षी मनीष गोड़ व प्रियव्रत गोड़ को जनसेवा केंद्र के संचालक की पिटाई करने व उसे छोड़ने के नाम पर 20 हजार रुपये की वसूली करने और नगरा थाने पर तैनात मुख्य आरक्षी अजय त्रिपाठी को एक व्यक्ति के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर निलंबित किया गया है।
दोकटी थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी रोहित गुप्ता गांव में जन सेवा केंद्र का संचालन करते हैं। क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति का मोबाइल चोरी हो गया। भगवानपुर निवासी टिंकू खरवार ने मोबाइल खोजने के नाम पर उक्त व्यक्ति से दो हजार रुपये मांगे। ऑनलाइन पैसा मंगाने के लिए टिंकू ने जनसेवा केंद्र संचालक रोहित का नंबर दिया। रोहित किसी का पैसा आने पर कमीशन के रूप में दो रुपये सैकड़ा लेता है। मोबाइल मालिक ने पैसा भेजने के पहले उक्त नंबर पर फोन किया तो रोहित ने पैसा किसको देना है, उसका नाम पूछा, नाम न बताने पर पैसा भेजने से मना कर दिया।
इस बीच मोबाइल के मालिक ने पुलिस से शिकायत कर दी। कस्बा चौकी पर तैनात दो पुलिसकर्मियों ने पांच जून को रोहित को पकड़ लिया। पुलिस चौकी पर लाए। मोबाइल चोर का साथी बताते हुए पूछताछ के दौरान पिटाई की। रोहित ने शुक्रवार को एसपी से मिलकर पूरे मामले की जानकारी दी। दोनों सिपाहियों पर बिना जांच के पिटाई करने व छोड़ने के नाम पर 20 हजार रुपये वसूली का आरोप लगाया। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी बैरिया को जांच सौंपी थी। सीओ की रिपोर्ट के बाद एसपी ने दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
दूसरे मामले में नगरा थाना पर नियुक्त मुख्य आरक्षी अजय त्रिपाठी ने पूछताछ के लिए थाने में बैठाए गए व्यक्ति से अभद्र भाषा का प्रयोग किया। एसपी ओमवीर सिंह ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। एएसपी दक्षिणी कृपाशंकर ने बताया कि एक प्रार्थना पत्र की जांच के लिए नीतीश चौहान को पूछताछ के लिए थाने में बैठाया गया था। उसी दौरान आरक्षी द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग करने की शिकायत मिली थी। इस मामले में गसीओ रसड़ा विनोद गुप्ता की जांच के बाद कार्रवाई की गई।