{"_id":"5831d7354f1c1bb404b39990","slug":"three-people-killed-in-train-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल हादसे में तीन लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल हादसे में तीन लोगों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
Updated Sun, 20 Nov 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
कानपुर में रेल हादसे में मुन्ना की मौत की खबर के बाद रोते घरवाले।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
।
झांसी-कानपुर रेलखड पर पुखराया स्टेशन के समीप रविवार की भोर में करीब 3.10 बजे हुए भीषण रेल हादसे में नगरा थाना क्षेत्र के ढेकवारी गांव के तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं परिवार के सदस्यों का रोते-रोते बुराहाल था। रूदन-कं्रदन से मौजूद लोगों की आंखें बरबस ही नम हो जा रही थी। घटना की जानकारी मिलते ही घर व गांव के लोग घटना स्थल के लिए रवाना हो गए।
थाना क्षेत्र के ढेकवारी गांव के मुन्ना राम (45), राजकिशोर (जिऊत) (20) एवं मुकेश (18) इंदौर में किसी प्राइवेट कम्पनी में कार्य करते थे। हादसे में मुन्ना राम (45), ढेकवारी निवासी ज्योति भ्ाारती और राजकिशोर की मौत हो गई। मृतक मुन्ना राम की भतीजी सीमा की शादी 22 नवम्बर को होना सुनिश्चित था। जिसमें शामिल होने के लिए तीनों लोग पटना-इंदौर एक्सप्रेस से घर आ रहे थे। जैसे ही ट्रेन झांसी-कानपुर रेल प्रखंड स्थित पुखराया स्टेशन के समीप पहुंची कि ट्रेन पटरी से उतर गई। जिसमें मुन्ना व राजकिशोर की मौत हो गई। जबकि मुकेश गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल मुकेश ने किसी तरह घटना की जानकारी गांव पर दी।