फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Three people died in the accident, including the elderly, two injured

हादसे में वृद्ध समेत तीन लोगों की मौत, दो घायल

Sun, 28 Feb 2016 10:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बलिया
अमर उजाला ब्यूरो बलिया Updated Sun, 28 Feb 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
Three people died in the accident, including the elderly, two injured
अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में वृद्ध समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने जहां शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा वहीं दोनों घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


दुबहर थाना क्षेत्र के बुल्लापुर के पास किसी वाहन के चपेट में आन से बाइक सवार युवक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे आसपास के लोगों ने 108 एंबुलेस बुलाकर जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


जहां चिकित्सकाें ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस को शव को कब्जे में ले लिया। ओझा कछुआ निवासी 40 वर्षीय भुवनेश्वर यादव फेफना स्थित ग्रामीण डाक सेवक के पद पर कार्यरत था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर दिन की भांति बाइक से अपने गांव जा रहा था। इसी बीच किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को जब जिला अस्पताल पहुंचाय तो चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

नवानगर ः  सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के ज्ञानकुंज एकेडमी वंशी बाजार के समीप रविवार की सुबह ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से एक  वृद्ध  गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना उस समय हुई जब थाना क्षेत्र के हुसेनपुर निवासी मेही कन्नौजिया (55) अपना खच्चर लेकर पिंटू सिंह के ईंट-भट्ठे पर काम करने जा रहा था।

जैसे ही वह ज्ञानकुंज एकेडमी वंशी बाजार के समीप पहुंचा कि बेल्थरारोड की ओर से तेजगति से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली ने उसे धक्का मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

लोगाें ने उसे सीएचसी सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक परिवार का अकेला कमाऊ सदस्य था।

रेवती ः देर शाम स्थानीय थाना के कस्तूरी कोल्ड स्टोरेज के पास जय प्रकाश नगर के दो बाइक सवार सांड से बचने की कोशिश में घायल हो गए।

जयप्रकाश नगर निवासी गोलू सिंह (23) तथा रोहित सिंह (24) बाइक से रेवती की ओर आ रहे थे। लक्ष्मीपुर स्थित कस्तूरी कोल्ड स्टोरेज के पास अचानक गुजरती हुई बाइक के सामने एक सांड आ गया। सांड से बचते-बचते दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

बारात में जा रहे लोगों ने घायल युवकों को स्थानीय सीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

सिकंदरपुर ः पकड़ी थाना क्षेत्र के खड़सरा निवासी भगवती देवी (50) पत्नी स्व. वीर बहादुर वर्मा अपने पुत्र लालू वर्मा के साथ बाइक से खेजुरी थाना क्षेत्र के फिरोजपुर अपनी ननद को देखने गई हुई थी।

वहां से देखने के बाद बाइक से घर आ रही थी। जैसे ही फिरोजपुर मोड़ के समीप पहुंचे कि ब्रेकर पर चढ़ते वक्त असंतुलित होकर गिर गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।


आसपास के लोगों ने उसे आनन-फानन में सीएचसी सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिसने रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed