फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Three notices issued for negligence in construction of projects

Ballia News: परियोजनाओं के निर्माण में लापरवाही बरतने पर तीन को नोटिस

Tue, 17 Jun 2025 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Three notices issued for negligence in construction of projects
बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं के निर्माण कार्य की समीक्षा की। कार्यों में लापरवाही बरतने पर तीन अधिकारियों को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता सिंचाई को कटहल नाला की सफाई में अभी तक अपेक्षित कार्य न किए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बाढ़ विभाग के अधिशासी अभियंता को बाढ़ अवरोधक कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। लापरवाही बरतने पर प्रोजेक्ट मैनेजर राजकीय निर्माण निगम, अधिशासी अभियंता सिडको एवं अधिशासी अभियंता आवास विकास परिषद को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। 100 शय्या संयुक्त अस्पताल, सोनबरसा में विद्युतीकरण के शेष कार्य को पूरा करने के लिए कहा।
विज्ञापन

पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा के दौरान पीओ नेडा ने कहा कि जनपद में विभिन्न स्थानों पर होर्डिंग आदि के माध्यम से इस योजना का प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है। उन्होंने कार्ययोजना बनाकर फैमिली आईडी बनाए जाने के कार्य में भी प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने ओडीओपी, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना,15वें वित्त आयोग व दुग्ध विकास आदि योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के दौरान संबंधित अधिकारियों को शत-प्रतिशत प्रगति लाकर ए प्लस श्रेणी लाने का निर्देश दिया। दुग्ध विकास के अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए। निर्धारित समय सीमा बीत जाने के बाद भी 27 परियोजनाओं का निर्माण कार्य अधूरा मिलने पर पूर्ण कराने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन एवं जिला विकास अधिकारी आनंद प्रकाश उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed