Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Three masked bike riders shot two e-rickshaw drivers in the railway circulating area.

Ballia News: रेलवे सर्कुलेटिंग एरिया में नकाबपोश तीन बाइक सवारों ने दो ई-रिक्शा चालकों को मारी गोली

Sun, 14 Apr 2024 04:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
Three masked bike riders shot two e-rickshaw drivers in the railway circulating area.
बैरिया। सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में खड़े दो ई-रिक्शा चालकों को शुक्रवार की देर रात नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। इससे दोनों ई-रिक्शा चालक जमीन पर गिरकर छटपटाने लगे। बदमाश हथियार लहराते हुए भाग खड़े हुए। गोली चलने के बाद दुकानदार धड़ाधड़ अपनी दुकानों को बंद कर दिया। घायल चालकों को साथियों व एक आरपीएफ जवान ने इलाज के लिए सोनबरसा सीएचसी पहुंचाया। वहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से वाराणसी रेफर कर दिया। घटना की खबर लगते ही जिला अस्पताल में एएसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी, सीओ उस्मान अहमद व जीआरपी प्रभारी सुभाष यादव पहुंच घटना की जानकारी ली। एएसपी ने घटना स्थल का भी जायजा लिया।
विज्ञापन

बैरिया थाना के कोटवा निवासी अरमान (18) पुत्र कयामुद्दीन तथा विशाल पासवान (22) पुत्र भुसावल पासवान काफी दिनों से सुरेमनपुर स्टेशन व बैरिया के बीच ई-रिक्शा चलाते हैं। रात में पवन एक्सप्रेस से यात्री आने की लालच में रुके थे, पवन से यात्री न आने पर सारनाथ एक्सप्रेस का इंतजार कर रहे थे। स्टेशन के बाहर जनरल स्टोर के सामने अन्य चालक साथियों के साथ गपशप कर रहे थे, उसी दौरान पीछे से बाइक पर सवार तीन नकाबपोश युवक आकर गाड़ी धीमी की। बाइक के बीच में बैठे युवक ने दो फायर कर हथियार लहराते हुए भाग गए। अरमान के पैर में एक गोली लगी, खून निकलता देख वहीं पर गिर पड़ा, उसके बगल में खड़े विशाल पासवान के पैर में भी गोली लगी, दोनों गिर कर छटपटाने लगे। गोली की आवाज सुन वहां खलबली मच गई, सभी दुकानदार अपनी दुकान बंद कर फरार हो गए। दोनों घायल चालकों को साथियों व आरपीएफ के जवान ने अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जांच कर उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया। घटना स्थल का एएसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी, सीओ उस्मान अहमद व रेलवे पुलिस ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

स्टेशन के बाहर की घटना है। वह बैरिया थाना क्षेत्र का मामला है, उन्हें मुकदमा दर्ज करना चाहिए, अगर जीआरपी क्षेत्र में होगा तो प्राथमिकी जीआरपी को ट्रांसफर कर देनी चाहिए। बलिया एसीपी से बात हुई है। टीम गठित कर दी गई है। बदमाश जल्दी ही पकड़े जाएंगे।- डॉ. अवधेश सिंह, पुलिस अधीक्षक जीआरपी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम लगाकर चालकों ने की नारेबाजी

शनिवार को बैरिया-सुरेमनपुर मार्ग पर पासवान चौक मार्ग को जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। चालकों के हड़ताल के कारण यात्री को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्टेशन से उतरे दूर दराज के यात्री हलकान रहे, घरों से वाहन बुलाकर गए या पैदल रवाना हुए। सुरेमनपुर से बैरिया, रानीगंज, लालगंज, दलन छपरा आदि जगहों के जाने वाली ई रिक्शा और टेंपो नहीं चला। ई-रिक्शा चालक और टेंपो चालकों ने सुरेमनपुर स्टेशन परिसर में घायल चालकों को आर्थिक सहायता दिलाने, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई व चालकों की सुरक्षा देने की मांग की।

रेलवे स्टेशन पर आए दिन होती आपराधिक घटनाएं

सुरेमनपुर स्टेशन अपराधियों के वर्चस्व का केंद्र बनता जा रहा है। इस स्टेशन पर तत्काल टिकट के लिए मारपीट होना तो आम बात है। यही नहीं इस स्टेशन से छपरा के तरफ जाने वाली विभिन्न ट्रेनों से अवैध शराब की तस्करी जमकर होती है। पुरुष ही नहीं शराब की तस्करी में महिलाएं भी संलिप्त हैं। यहां तक की खिड़कियों के किनारे बर्थ पर बैठ कर यात्रा करने वाले यात्री भी सुरक्षित नहीं हैं। स्टेशन से ट्रेन खुलते ही मोबाइल, पर्स व आभूषणों की झपटमारी होने की शिकायत आम हो गई हैं। देर शाम को ट्रेन से उतरने वाली महिलाओं को छींटाकशी के कारण शर्मसार होना पड़ता है। इस बाबत जीआरपी प्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया कि मामला हमारे संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा है तो इसपर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed