फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Three lives lost in road accidents

सड़क हादसों में गई तीन की जिंदगी

Thu, 21 Jul 2022 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Three lives lost in road accidents
चितबड़ागांव/बेल्थरारोड। फेफना थाने के सागरपाली चट्टी पर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवक जख्मी हो गए। इसमें एक युवक की मौत हो गई। वहीं, उभांव थाना क्षेत्र के विगह ग्राम निवासी दो युवकों की बुधवार को सिकंदरपुर मार्ग पर सड़क हादसे में मौत हो गई।
विज्ञापन

चितबड़ागांव कस्बे के वार्ड छह पटेल नगर निवासी सुधीर यादव (18) पुत्र अकालू यादव, पटेलनगर निवासी सफूल्लाम मियां के घर रिश्तेदारी में आया अरमान (19) और वार्ड पांच ब्रह्मी बाबा नगर निवासी मल्लू गुप्ता (18) पुत्र वंशी गुप्ता 20 जुलाई की शाम बलिया गए थे। वहां से लौटते समय सागरपाली चट्टी पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सुधीर यादव बाइक चला रहा था। पीछे दोनों साथी बैठे थे। उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया, जहां सुधीर यादव को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मल्लू गुप्ता का इलाज बलिया में चल रहा है।
विज्ञापन

दूसरी घटना में उभांव थाना क्षेत्र के जमीन विगह जमीन ग्राम निवासी रिंकू (30), अभय सिंह (32) व कमलेश (28) बाइक पर सवार हो सिकंदरपुर से सोनौली-बलिया राजमार्ग होकर बेल्थरारोड की ओर आ रहे थे। रुद्रवार ग्राम के पास सड़क पर खड़ी स्कूली बस से बाइक टकरा गई। बस से टकराने के बाद बाइक सड़क के किनारे गिर पड़ी। इससे तीनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी सिकंदरपुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान रिंकू और अभय सिंह की मौत हो गई। वहीं, कमलेश की स्थिति चिंताजनक देख परिजन इलाज के लिए मऊ लेकर चले गए। घटना के बाद मृतकों के घर कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed