फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Three-level committee constituted to investigate illegal hospitals

Ballia News: अवैध अस्पतालों की जांच को त्रिस्तरीय कमेटी गठित

Sat, 21 Jan 2023 06:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jan 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
Three-level committee constituted to investigate illegal hospitals
बलिया। जनपद के चट्टी चौराहे पर नियमों को ताक पर रखकर बिना पंजीकरण के निजी अस्पतालों का संचालन हो रहा है। सीएमओ ने अवैध अस्पतालों पर शिकंजा कसने के लिए डा. सर्वेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में त्रिस्तरीय जांच कमेटी गठित की है, जो अपंजीकृत और अमानक निजी अस्पतालों की जांच करेंगी।
विज्ञापन

अवैध अस्पतालों में झोलाछाप और कर्मचारी इसमें काम करते हैं। वह मरीजों के जान के दुश्मन बने हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में फैले इनके एजेंट कमीशन के चक्कर में मरीजों को बेहतर उपचार के लिए बरगला कर लाते हैं। हालत खराब होने पर मरीज को उसी हालत में छोड़कर भाग जाते हैं। अब इन पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय के आसपास ही दर्जनों की संख्या में निजी अस्पताल संचालित हैं। जिले में करीब 160 निजी अस्पताल और क्लीनिक सीएमओ कार्यालय में रजिस्टर्ड है। इसमें एक दर्जन से ऊपर शहर में ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले छह माह में अलग-अलग थाना क्षेत्र में अवैध नर्सिंग होम में प्रसव के दौरान हालात खराब होने पर तीन से चार प्रसुताओं की मौत हो चुकी है। नगरा थाना में जुलाई और अगस्त में दो प्रसूता की मौत मामले में स्वजनों के हंगामा पर जिलाधिकारी ने अस्पताल संचालक और चिकित्सक पर जांच के बाद कानूनी कार्रवाई का निर्देश दिया था। इसमें सभी फरार चल रहे हैं।

शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध अस्पताल संचालन की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। बिना पंजीकृत अस्पतालों और क्लिनिक की जांच के लिए त्रिस्तरीय कमेटी का गठन किया गया है। इसके पश्चात कठोर कार्रवाई होगी। - जयंत कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed