{"_id":"62cc75518164d41f612258a1","slug":"three-junior-engineers-suspended-for-negligence-in-revenue-collection-ballia-news-vns663508078","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व वसूली में लापरवाही पर तीन अवर अभियंता निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व वसूली में लापरवाही पर तीन अवर अभियंता निलंबित
विज्ञापन
बलिया। विद्युत विभाग की ओर से संचालित एकमुश्त समाधान योजना के तहत नोटिस वितरण, राजस्व वसूली व कनेक्शन काटने में लापरवाही पर विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता ने तीन अवर अभियंताओं को निलंबित कर दिया है।
जिले में कुल 2.80 लाख उपभोक्ताओं के यहां विद्युत विभाग का करीब एक हजार करोड़ का बकाया है। इसमें इसमें 199976 घरेलू उपभोक्ताओं पर कुल 781.11 करोड़ बकाया के सापेक्ष 352.34 करोड़ छूट निर्धारित है। एकमुश्त समाधान योजना के तहत इन उपभोक्ताओं को नोटिस जारी कर बकाया जमा करने का निर्देश दिया गया है। यह योजना एक जून से 30 जून तक संचालित थी जिसे शासन ने समय सीमा बढ़ाते हुए 15 जुलाई तक किया है। अब तक करीब डेढ़ माह तक चले एकमुश्त समाधान योजना में मात्र 35000 उपभोक्ताओं ने एकमुश्त समाधान योजना का लाभ लिया है। इसमें 18 करोड़ के राजस्व की प्राप्ति हुई है जबकि 8 करोड़ की छूट भी दी गई है। योजना के तहत राजस्व वसूली में खराब प्रगति एवं कार्य में उदासीनता के कारण विद्युत उपकेंद्र बैरिया के अवर अभियंता सुनील कुमार को निलंबित किया गया है। इनके निर्धारित लक्ष्य 5605 के सापेक्ष मात्र 682 उपभोक्ताओं का ही पंजीकरण हुआ है जो 12.17 फीसदी है। इसी तरह विद्युत उप केंद्र माल्दह के अवर अभियंता अभिराम प्रणय को निलंबित किया गया है, इनके निर्धारित लक्ष्य 5070 के सापेक्ष 493 उपभोक्ताओं का पंजीकरण हुआ है जो 9.72 फीसदी है। इसके अलावा विद्युत उपकेंद्र बांसडीह के अवर अभियंता आलमगीर अंसारी के निर्धारित लक्ष्य 3087 के सापेक्ष 286 उपभोक्ताओं का ही पंजीकरण हुआ है, इसके चलते भी निलंबित किया गया है।
ओटीएस के तहत सभी अवर अभियंताओं को उपभोक्ताओं के पंजीकरण व राजस्व वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसमें लापरवाही पर तीन अवर अभियंता को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
- आरके जैन, अधीक्षण अभियंता, विद्युत