फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Three injured in bike-moped collision

बाइक-मोपेड की टक्कर में तीन घायल

Wed, 22 Jun 2022 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
Three injured in bike-moped collision
नगरा-रसड़ा मार्ग के रघुनाथपुर मोड़ पर बुधवार को दिन में मोपेड व बाइक की टक्कर में एक अधेड़ सहित तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची डॉयल 112 पुलिस ने तीनों घायलों को पीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

नगरा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर निवासी अक्षयलाल (55) घर से मोपेड से दवा लेने जा रहे थे। अभी वे नगरा रसड़ा मार्ग पर रघुनाथपुर मोड़ पर ही पहुंचे थे कि रसड़ा की तरफ से आ रहे बाइक सवारों ने जोरदार धक्का मार दिया। जिससे मोपेड सवार अक्षय लाल व बाइक सवार रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के छितौनी निवासी कृष्ण कुमार (35) व किशन कुमार (17) सड़क पर गिरकर छटपटाने लगे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची डॉयल 112 पुलिस तीनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देख चिकित्सक ने तीनों घायलों को रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed