फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Three drains will be built in Sikanderpur from 71 lakhs

सिकंदरपुर में 71 लाख से बनेंगे तीन नाले

Fri, 29 Oct 2021 10:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
Three drains will be built in Sikanderpur from 71 lakhs
नगर पंचायत सिकंदरपुर की ओर से जल निकासी की व्यवस्था के लिए वार्ड संख्या 5 और 6 में तीन नालों के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। शासन ने लगभग 71 लाख के प्रस्ताव को स्वीकृति देते हुए 17.50 लाख की पहली किस्त भी जारी कर दी है। नगर पंचायत की ओर से जल्द ही टेंडर की कार्रवाई करने की बात कही गई है।
विज्ञापन

जल निकासी के लिए सिकंदरपुर में सुव्यवस्थित तरीके से कोई भी नालों का निर्माण नहीं किया गया है। बारिश होती है तो पानी निकलने की समस्या बढ़ जाती है। जो नाले बने हैं, उसमें मिट्टी आदि भर गई हैं। शासन की ओर से वार्ड नंबर पांच और छह में बस स्टेशन चौराहे से जलालीपुर चट्टी तक नाला निर्माण के लिए 23.58 लाख, बस स्टेशन चौराहे से बड़क शर्मा की दुकान तक 23.83 लाख में, गोपालजी वर्मा के मकान से किशोर पोखरे तक 23.34 लाख से नाला निर्माण को मंजूरी दी गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले भी नालों का निर्माण किया जा चुका है लेकिन कोई भी नाले आज तक कारगर साबित नहीं हुए। सिर्फ धन की बंदरबांट होती रही। उधर, नगर पंचायत की ओर से शासन से धनराशि मिलने पर टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टेंडर के बाद निर्माण का कवायद शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed