फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Three brothers drowned in ganga in ballia during bath two were rescued and searching for one

Ballia News: मां के साथ गंगा नहाने गए तीन भाई डूबे, दो को बचाया गया, एक की तलाश जारी

Sun, 02 Oct 2022 06:50 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 02 Oct 2022 06:50 PM IST
सार

बलिया के बैरिया क्षेत्र में गंगा में मां के साथ स्नान के लिए पहुंचे तीन भाई डूबने लगे। आसपास के लोगों ने दो को तो बचा लिया, लेकिन 11 वर्षीय बालक गहरे पानी में डूब गया। 

विज्ञापन
Three brothers drowned in ganga in ballia during bath two were rescued and searching for one
गंगा में डूबे बालक की तलाश

विस्तार

बलिया के बैरिया क्षेत्र में गंगा में मां के साथ स्नान के लिए पहुंचे तीन भाई डूबने लगे। आसपास के लोगों ने दो को तो बचा लिया, लेकिन 11 वर्षीय बालक गहरे पानी में डूब गया। जानकारी के बावजूद अधिकारियों के देर से पहुंचने पर नाराज लोगों ने एनएच-31 पर जाम लगा दिया। अधिकारियों के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ। 

विज्ञापन


बैरिया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा केहरपुर गांव के पुरवा गंगौली गांव निवासी राजू सिंह की पत्नी रिंकू देवी अपने पुत्रों अमन कुमार (15), अतुल कुमार (13) और सूरज कुमार (11)  तथा छोटे भाई कृष्णा सिंह की पुत्री आरुषि (13) को लेकर सुबह सात बजे गंगौली गांव के समीप गंगा स्नान करने पहुंची।
विज्ञापन


पैर फिसलने से तीनों भाई डूबे
मां कपड़ा धो रही थी और तीनों भाई पास में स्नान कर रहे थे। इसी बीच पैर फिसलने से तीनों भाई डूबने लगे। मां यह देख चिल्लाने लगी।  जिससे वहां स्नान कर रही गंगौली गांव की हरिशंकर शाह की पुत्री पूजा और नेमी मल्लाह की पत्नी ने दो बच्चों को बचा लिया। सूरज गहरे पानी में चला गया। सूचना पर रामगढ़ पुलिस चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

घंटों तक किसी अधिकारी के नहीं पहुंचने से गुस्साए ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-31 को जाम कर दिया। बाद में पहुंचे एसडीएम अत्रैय मिश्र और क्षेत्राधिकारी उस्मान ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया। गोताखोर शाम तक प्रयास करते रहे लेकिन लेकिन सफलता नहीं मिल पाई।

बाइक के पहिए में फंस गई साड़ी, महिला की मौत

बैरिया थाना क्षेत्र के चांददीयर गांव निवासी सुभावती देवी पत्नी बबन यादव (36) रविवार को अपने जेठ के लड़के प्रियांशु यादव के साथ बाइक से लक्ष्मण छपरा गांव में चिकित्सक से कान का इलाज करवाकर घर वापस आ रही थीं। एनएच-31 पर पेट्रोल पंप के समीप सड़क पर बने गड्ढे में बाइक अनियंत्रित हो गई।

बाइक के पहिए में महिला की साड़ी फंसने के चलते वह बाइक से नीचे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया। चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने घायल महिला को वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे इलाज के लिए ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतका के पति गुजरात में किसी निजी कंपनी में कार्यरत है। महिला की तीन पुत्रियां और एक पुत्र हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed