फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Three bodies of the district reserved for women and two for OBC

Ballia News: जिले के तीन निकाय महिलाओं और दो ओबीसी के लिए आरक्षित

Mon, 05 Dec 2022 10:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2022 10:50 PM IST
विज्ञापन
Three bodies of the district reserved for women and two for OBC
बलिया। नगर विकास विभाग की ओर से सोमवार को निकायों के अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण की अनंतिम सूची की घोषणा कर दी गई। इसके साथ ही आपत्तियों के लिए 12 दिसंबर तक की तिथि नियत कर दी है। अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण की सूची जारी होने के बाद जिले में चल रही तमाम अटकलों पर भी विराम लगाया गया है। शासन की ओर से घोषित सूची के तहत जिले में महिलाओं के लिए तीन, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए दो निकाय आरक्षित किए गए हैं। इसके अलावा, जनपद के सात निकायों को अनारक्षित रखा गया है।
विज्ञापन

शासन की ओर जारी अनंतिम सूची के तहत बलिया नगर पालिका को महिला के आरक्षित किया गया है। जबकि नगर पालिका रसड़ा को शासन ने अनारक्षित रखा है। इसके अलावा, नव सृजित नगरा नगर पंचायत को शासन ने आरंभ में ही पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया है। जबकि रतसड़कला नगर पंचायत को अनारक्षित की श्रेणी में रखा गया है। इसके अलावा, बैरिया नगर पंचायत को भी अन्य पिछड़ा वर्ग के सुरक्षित किया है। जबकि नगर पंचायत चितबड़ागांव और सिकंदरपुर को महिलाओं के लिए सुरक्षित किया गया है। इसके अलावा, शासन ने नगर पंचायत रेवती, मनियर, बासंडीह, बेल्थरारोड और सहतवार को अनारक्षित की श्रेणी में रखा है। निकायों के अध्यक्ष पद आरक्षण की अनंतिम सूची जारी करते हुए शासन आपत्ति डालने वालों के लिए एक सप्ताह का समय दिया है। लेकिन आरक्षण की घोषणा के उपरांत अधिकांश निकायों की तस्वीर अब धीरे-धीरे साफ होने लगी है और संभावित दावेदार तैयारियों को धार देने में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed