{"_id":"03805ada56ac3f1ccd5bce9ab3544872","slug":"three-blocks-close-eye-on-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन ब्लाॅकों पर कड़ी नजर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन ब्लाॅकों पर कड़ी नजर
अमर उजाला ब्यूरो बलिया
Updated Sun, 07 Feb 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लाॅक प्रमुख पद के चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने प्रेक्षक रंजन
विज्ञापन
कुमार विकास खंड हनुमानगंज, नगरा व सीयर पहुंचे। उन्होंने सुरक्षा और अन्य
चुनावी तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने तीनों ब्लाकों के एआरओ से कहा कि
रविवार को होने वाले मतदान के दिन वे अपना ध्यान सिर्फ निष्पक्ष मतदान व
मतगणना पर केंद्रित करें।
इसमें किसी भी प्रकार लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।प्रेक्षक सबसे पहले हनुमानगंज ब्लाक पहुंचे और एआरओ सुरेश चंद से तैयारियों की बाबत जानकारी ली। कहा कि मतदान स्थल पर प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था हो। इसके साथ ही परिसर में भी सुरक्षा के लिहाज से आवश्यकतानुसार बैरिकेडिंग करवा दें।
क्षेत्र पंचायत सदस्यों के आने व जाने वाले रास्तों के बीच कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया। इसके बाद वे नगरा पहुंचे। वहां सीसी टीवी कैमरों के बारे में जानकारी ली। नगरा में तीन अंदर व दो बाहर कैमरे लगाए गए थे।
वहां एआरओ फणींद्र राय को भी बैरिके डिंग व डवाकरा हाल में की जाने वाली व्यवस्था स्वयं की उपस्थिति में कराने का निर्देश दिया।
तत्पश्चात वे सीयर ब्लाक पहुंच, वहां ब्लाककमियों के साथ ही पुलिस अधिकारियों को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस दौरान जिलाधिकारी शरद कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक अनीस अहमद के साथ ही ब्लाककर्मी मौजूद रहे।