फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Three bicycles and clothes found on the ghat, teenagers suspected of drowning in the Ganges

Ballia News: घाट पर मिलीं तीन साइकिलें और कपड़े, किशोरों के गंगा में डूबने की आशंका

Fri, 30 May 2025 12:35 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Three bicycles and clothes found on the ghat, teenagers suspected of drowning in the Ganges
लालगंज। दोकटी थाना क्षेत्र के जगदीश पुर गांव के सामने बृहस्पतिवार की शाम को गंगा घाट पर तीन साइकिलें और लड़कों के कपड़े, चप्पलें मिलीं। ग्रामीणों ने आसपास खोजबीन की, पर कोई नहीं मिला। ग्रामीणों ने तीन किशोरों के नदी में डूबने की आशंका जताई। सूचना पर मौके पर थाना प्रभारी हरिशंकर सिंह दलबल के साथ पहुंचे। स्थानीय नाविकों की सहायता से नदी में खोजबीन शुरू कराई।
विज्ञापन

जगदीशपुर घाट पर शाम को तीन साइकिलें, कपड़े और चप्पले मिलीं। इसपर ग्रामीणों ने तीन किशोरों के डूबने की आशंकता जताई। मौके पर भारी भीड़ जुट गई। साइकिल व काॅपी पर सत्यम यादव निवासी भगवानपुर लिखा मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर तीन किशाेरों के अभिभावक घाट पर पहुंचे।
विज्ञापन

कपड़े, चप्पल और साइकिल से पहचान की। जिनके कपड़े व साइकिल मिलीं हैं उनमें वसीम पुत्र मुहम्मद रश्मि (16) निवासी बेचन छपरा, विनय गोंड (15) पुत्र राजन गोंड और संदीप कुमार (17) पुत्र योगेंद्र निवासी सावन छपरा हैं। पुलिस स्थानीय नाविकों के सहयोग से नदी में उनकी तलाश करती रही, लेकिन सफलता नहीं मिली। चौथा लड़का जिसकी किताब-काॅपी मिली है। उसके विषय में सोनबरसा के प्रधान प्रतिनिधि अरुण यादव से बताया कि सत्यम यादव अपने घर सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना को लेक हर कोई अचंभित है। थाना प्रभारी हरिशंकर सिंह ने बताया कि घाट पर मिले सामान के आधार पर नदी में किशोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed