Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Three arrested with 419 kg of firecrackers; 'Magic' vehicle also seized

Ballia News: 419 किलो पटाखों के साथ तीन गिरफ्तार, मैजिक वाहन भी जब्त

Sat, 07 Nov 2026 10:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Three arrested with 419 kg of firecrackers; 'Magic' vehicle also seized
पुलिस द्वारा पटाखों के साथ पकड़े गए आरोपी। पुलिस विभाग
बलिया। पुलिस ने कृष्णानगर-बेदुआ मार्ग पर अंग्रेजी शराब की दुकान के सामने वाली गली में छापा मारकर राहुल गुप्ता, राजकुमार और मैजिक चालक ज्वाला साह को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

इनके कब्जे से करीब 419 किलोग्राम पटाखे और ढुलाई में इस्तेमाल किया जा रहा एक मैजिक वाहन बरामद हुआ है। पटाखे 19 बंद कार्टून में रखे गए थे।
सीओ सतीश कुमार शर्मा ने बताया कि बिचला घाट चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक वीरेंद्र विश्वास पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि कृष्णानगर-बेदुआ मार्ग पर एक मैजिक वाहन में भारी मात्रा में पटाखे लादे जा रहे हैं।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वाहन को घेरकर तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कृष्णानगर निवासी राहुल गुप्ता (26) और राजकुमार (40) तथा फेफना थाना क्षेत्र के देवरिया कला निवासी मैजिक चालक ज्वाला साह (25) के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मैजिक वाहन की तलाशी ली तो उसमें 14 बंद कार्टून में पटाखे मिले। इसके बाद आरोपियों के घरों की तलाशी ली गई, जहां से पांच कार्टून और बरामद हुए। इस तरह कुल 19 कार्टून में रखे करीब 419 किलोग्राम पटाखे बरामद किए गए। पुलिस ने पटाखों की ढुलाई में इस्तेमाल मैजिक वाहन को भी कब्जे में ले लिया।

चोरी-छिपे पटाखे लाकर करते थे भंडारण
पूछताछ में राहुल और राजकुमार ने बताया कि वे अपने भाई भोला गुप्ता के साथ मिलकर चोरी-छिपे पटाखे लाकर भंडारित करते थे। उनके पास पटाखों की बिक्री का लाइसेंस नहीं है। उन्होंने बताया कि पटाखे रसड़ा निवासी अमर जायसवाल, लखनऊ के काकोरी बाजार निवासी असलम और जरूरत के अनुसार बलिया के कदम चौराहा निवासी परशुराम से लाते थे। वहीं, मैजिक चालक ज्वाला साह ने पुलिस को बताया कि राहुल, राजकुमार और भोला गुप्ता के कहने पर उसने वाहन में पटाखे लादे थे। पुलिस के मुताबिक, इतनी बड़ी मात्रा में पटाखों का अवैध भंडारण किसी भी छोटी दुर्घटना की स्थिति में बड़े हादसे का कारण बन सकता था। कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed