फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Three arrested for plotting robbery and murder

Ballia News: लूट और हत्या की साजिश करते तीन गिरफ्तार

Sat, 27 Sep 2025 07:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 07:01 PM IST
विज्ञापन
Three arrested for plotting robbery and murder
रसड़ा। लूट व हत्या की योजना बनाने वाले तीन अभियुक्तों हेमंत वर्मा, महावीर यादव व रोहित बिंद को शुक्रवार को पुलिस ने लखनेश्वर मंदिर के पास से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके पास से दो तमंचे, कारतूस व दो मोटर साइकिल बरामद की गई।
विज्ञापन

कोतवाल योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। लखनेश्वर मंदिर से करीब 200 मीटर आगे सड़क के किनारे दो मोटर साइकिलें खड़ीं थीं। तीन व्यक्ति मौजूद थे। पुलिस को देख तीनों ने पुलिस को ललकारा। उपनिरीक्षक राजकेशर सिंह ने बदमाशों को समर्पण के लिए चेतावनी दी। दो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए तीनों बदमाशों को पकड़ लिया। बदमाशों ने अपना नाम हेमंत वर्मा निवासी रेंगा थाना बरेसर गाजीपुर बताया, दूसरे ने अपना नाम महावीर यादव व तीसरा रोहित बिंद निवासी रन्धपा थाना करीमुद्दीनपुर बताया। हेमंत कुमार ने बताया कि वे लूट व हत्या की योजना बना रहे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed