फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Three accused from a gang that stole jewelry arrested.

Ballia News: जेवरात हड़पने वाले गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार

Fri, 02 Oct 2026 10:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
Three accused from a gang that stole jewelry arrested.
महिलाओं को कपड़े में लपेटकर रुपये देने का झांसा देकर जेवरात हड़पने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को नगरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो मंगलसूत्र, एक जोड़ी सोने के कनफूल, 5,500 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ बलिया समेत अन्य जिलों में भी प्राथमिकी दर्ज हैं।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष संजय मिश्र ने बताया कि 30 सितंबर को नगरा कस्बे के हनुमान चौक के पास एक महिला अपनी बहन को छोड़ने जा रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने उसे कपड़े में लिपटे रुपये होने का झांसा दिया। उनके झांसे में आकर महिला और उसकी बहन ने अपने मंगलसूत्र और कनफूल उन्हें दे दिए। बाद में ठगी का पता चलने पर पीड़िता की तहरीर पर नगरा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार की रात उरैनी मोड़ बस स्टॉप के पास मुखबिर की सूचना पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार के बक्सर जिले के मुडार निवासी पवन डोम (33), छपरा के रिविलगंज क्षेत्र के समसुद्दीनपुर निवासी लल्लन राम (60) और गाजीपुर के जमनिया क्षेत्र के सब्बलपुर निवासी अजय डोम उर्फ विजय डोम (31) के रूप में हुई। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने नगरा की घटना के अलावा 13 अगस्त को जिला अस्पताल बलिया परिसर और 11 सितंबर को भीमपुरा थाना क्षेत्र के डफलपुरा गांव में भी इसी तरह की ठगी करने की बात स्वीकार की है। पुलिस के अनुसार दोनों घटनाओं के संबंध में कोतवाली बलिया और भीमपुरा थाने में प्राथमिकी दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed