फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Thousands of students have exams at nine centers

नौ केंद्रों पर हजारों छात्रों ने दी परीक्षा

Mon, 02 Mar 2015 10:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Mon, 02 Mar 2015 10:32 PM IST
विज्ञापन
Thousands of students have exams at nine centers
जिले में सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा पहले दिन सोमवार को नौ केंद्रों पर कराई गई। इंटरमीडिएट छात्रों की अंग्रेजी की परीक्षा साढ़े 10 बजे से शुरू हुई।
विज्ञापन


 नगर के नागाजी सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्या मंदिर माल्देपुर, देवस्थली सहित विभिन्न विद्यालयों में शुचिता के साथ सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा कराने के लिए पूरी सख्ती बरती गई है। विद्यालय प्रशासन के लोग परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने में जुटे रहे।

जनपद के नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर, सेंट जेवियर्स स्कूल धरहरा, केंद्रीय विद्यालय सहित विभिन्न विद्यालयों पर सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा कराई गई।

 इस दौरान विद्यालयों के छात्रों की निगरानी के लिए कई उड़न दस्ता टीमें गठित की गई थी। जो विद्यालयों पर अंग्रेजी की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की गतिविधि देखते नजर आए।
विज्ञापन


रसड़ा संवाददाता के अनुसार सीबीएसई बोर्ड अंतर्गत सोमवार की सुबह इंटरमीडिएट छात्रों की अंग्रेजी की परीक्षा साढ़े दस बजे से आरंभ शुरू हुई।

जनपद में देवस्थली सहित विभिन्न विद्यालयों में शुचिता के साथ सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा कराने के लिए सख्ती बरती गई है। विद्यालय प्रशासन एवं प्रधानाचार्य पीसी श्रीवास्तव की देखरेख में परीक्षा को सकुशल संपन्न हुई। जनपद के कई विद्यालयों के छात्र/छात्रा अंग्रेजी की परीक्षा देने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जहां विद्यालय प्रशासन द्वारा मुख्य गेट पर ही छात्र/छात्राओं की चेकिंग किया गया, ताकि नकल सामग्री कक्ष में न पहुंच सकें। साथ ही प्रत्येक कक्ष में कड़ाई से शिक्षकों ने देखरेख की। वहीं प्रधानाचार्य पीसी श्रीवास्तव ने प्रत्येक कक्ष का भ्रमण कर व्यवस्था देखी। इस दौरान छात्र/छात्राओं ने शांतिपूर्वक परीक्षा दी।

बेल्थरारोड संवाददाता के मुताबिक : सेंट जेवियर्स पिपरौली पर सीबीएसई बोर्ड इंटरमीडिएट अंग्रेजी की परीक्षा सोमवार से प्रारंभ हुई। नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए विद्यालय प्रशासन संकल्पित है। परीक्षा के पहले भी कुल 303 पंजीकृत परीक्षार्थियों ने पांच छात्र अनुपस्थित रहे। प्रधानाचार्य जेआर मिश्र ने बताया कि केंद्र पर ज्ञानकुंज सीनियर एकेडमी वंशी बाजार के 193, एमएमडी पब्लिक स्कूल ससना बहादुरपुर के 48 और नवजीवन इंग्लिश स्कूल बेल्थरारोड के 62 छात्र पंजीकृत हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed