{"_id":"2f9f7cb7c2b446f2c0e75d5cea6f8036","slug":"those-tactics-were-thrilled-to-see-wrestlers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहलवानों के दांवपेच देख कर लोग हुए रोमांचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहलवानों के दांवपेच देख कर लोग हुए रोमांचित
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Sun, 08 Feb 2015 10:40 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के तुर्की दौलतपुर स्थित जूनियर हाईस्कूल के परिसर में शनिवार को अंतर प्रांतीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इसमें कुल 30 जोड़ी महिला-पुरुष पहलवानों ने एक-दूसरे को पटखनी देने के लिए जोर अजमाईश की। इसमें जौनपुर के एक हाथ से विकलांग राम सिंह और बलिया के कुंज बिहारी की जोड़ी के कुश्ति आकर्षण का केंद्र रही।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक गोरख पासवान ने पहलवानों से परिचय प्राप्त कर किया।
इस दौरान सबसे पहले वाराणसी के अक्षयलाल और बलिया के संजय यादव के बीच मुकाबला हुआ।
इसके बाद कानपुर के पूर्व जिला केशरी संजय पहलवान और नैनीताल के पूर्व जिला केशरी चंद्रभान सिंह के बीच लड़ा गया। जिसमें चंद्रभान सिंह ने संजय पहलवान हो धूल चटाई।
बलिया के पूर्व जिला केशरी गुड्डू पहलवान ने जौनपुर के पूर्व जिला केशरी उमा पहलवान को पटखनी दी। इसके बाद बलिया के रामकरण व वाराणसी के महेश की जोड़ी बराबरी पर रही।
विज्ञापन
वहीं वाराणसी के रामसमूज व बलिया के चंद्रभान की जोड़ी बराबरी पर रही। वहीं महिला पहलवानों में हरियाणा की पूनम ने लखनऊ की आरती को धूल चटाई। जबकि लखनऊ की अंशिका ने हरियाणा की पूजा को पटखनी दी। अंत में मुख्य अतिथि ने विजेता पहलवानों को नकदी पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
निर्णायक की भूमिका मे बब्बलू सिंह और उद्घोषक की भूमिका में हरिवंश यादव और लल्ला पाठक रहे। इस मौके पर भाजपानेता सूर्यबली राम, जयप्रकाश यादव, रविंद्र यादव, अखिलेश यादव, श्रीनिवास प्रधान, मदन प्रधान, राजेश प्रधान आदि मौजूद रहे। आयोजित चंद्रभान सिंह ने आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया।