फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Thieves scaled the wall and entered the house; cash and jewelry stolen.

Ballia News: दीवार फांदकर घर में घुसे चोर, नकदी-जेवर चोरी

Tue, 07 Jul 2026 10:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Thieves scaled the wall and entered the house; cash and jewelry stolen.
नगर के रामपुर महावल ​स्थित ब्रह्म स्थान के समीप ​स्थित मकान में हुई चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामा
बलिया। शहर से सटे रामपुर महावल स्थित ब्रह्म बाबा स्थान के पास सोमवार की रात चोरों ने घर की दीवार फांद कर कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखा नकदी, आभूषण और कीमती सामान चुरा लिया। आहट होने पर घर की लड़की जगी तो चोरों ने चाकू से धमका कर भाग निकले। लड़की के चिल्लाने पर परिजनों ने चोरों का पीछा किया लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।
विज्ञापन



रामपुर महावल निवासी संतोष यादव पुरानी बस्ती से निकल कर ब्रह्म बाबा स्थान के पास घर बनाकर रहते थे। कुछ दिनों से घर की बाउंड्रीवाल का निर्माण चल रहा था। देर रात घर की बाउंड्रीवाल फांदकर दो चोर अंदर घुस गए। इसके बाद उन्होंने कमरे का ताला तोड़कर रखे बक्से का लॉक खोल कर उसमें रखे 12 हजार रुपये, सोने-चांदी के आभूषण तथा कीमती कपड़ों की चोरी की। आहट होने पर आंगन में सोई 15 वर्षीय लड़की ने शोर मचाने का प्रयास किया तो चोरों ने उसे चाकू दिखाकर धमका दिया और भाग गए। बदमाशों के भागने के बाद लड़की के शोर मचाने पर परिजन जाग गए और चोरों की तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। संतोष ने बताया कि मंगलवार को हल्दी निवासी मामा की लड़की की शादी के लिए सामान व गहने खरीद कर रखा था, दोपहर में पत्नी व बच्चों के साथ जाना था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। इस बाबत कोतवाल प्रवीण सिंह ने कहा कि मामले की अभी जानकारी नहीं है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed