फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Thieves flew bike from shop front

दुकान के सामने से चोरों ने उड़ाई बाइक

Sat, 12 Sep 2020 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Thieves flew bike from shop front
भीमपुरा। स्थानीय बाजार में शनिवार को बाजार करने आए युवक की दुकान के सामने खड़ी बाइक पर चोरों ने हाथ साफ दी। जबकि पिकेट की ड्यूटी भीमपुरा बाजार में ही रहती है। लगभग आधा दर्जन पुलिसकर्मी बाजार में शाम को जरुर दिखाई पड़ जाते है। बावजूद इसके दिनदहाड़े चोरी होना बदमाशों में पुलिसिया खौफ की हकीकत बयां कर रहा है। भीमपुरा थाना क्षेत्र के भुजैनी गांव का दीपक यादव शनिवार बाजार करने भीमपुरा आया था। वह मझवारा रोड में स्थित एक कॉम्प्लेक्स के द्वितीय तल पर स्थित दुकान से कुछ लेने गया था। लगभग बीस मिनट बाद जब वह नीचे आया तो बाइक अपने स्थान पर खड़ी न देख इधर उधर ढूढने लगा। दुकानदारों से पूछा तो किसी ने कुछ नहीं बताया। जिसके बाद वह अपने बाइक की चोरी की सूचना थाने पर दी। चोरी की सूचना पाकर पुलिस मौके पर छानबीन की लेकिन बाइक का कही पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed