फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Thieves entered through the roof, cleaned goods worth lakhs

छत के सहारे घुसे चोर, लाखों का माल किया साफ

Sat, 09 Apr 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Thieves entered through the roof, cleaned goods worth lakhs
बैरिया। थाना क्षेत्र के करमानपुर गांव में शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने छत के रास्ते दो लोगों के घर मे घुसकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण व नगदी सहित अन्य समानों पर हाथ साफ कर दिया है। तहरीर मिलने के बावजूद समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने दोनों चोरी की घटनाओं की प्राथमिकी नहीं दर्ज की है। इससे गांव में भय का माहौल बना है।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात करमानपुर गांव निवासी विनोद वर्मा के मकान के पिछे की दीवार के सहारे चोर छत पर चढ़े और छत से आंगन में उतरकर 10 हजार रुपये नगद सोने की नथिया, टीका, झुमका, मेहंदी व तीन जोड़ी पायल आदि गहने चुरा लिए। इसके बाद बगल के कमलेश वर्मा के घर भी छत के रास्ते घर मे घुसकर आलमारी से 50 हजार रुपये नगद, सोने का टीका, नथिया, मंगलसूत्र, झुमका, चेन, दो जोड़ी अंगूठी, बाली, लाकेट, जिउतिया के अलावा चांदी की चार जोड़ी पायल व चार जोड़ी मेहंदी चुरा कर चंपत हो गए। पीड़ित परिवारों ने चोरी की घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौका मुआयना किया। तहरीर लेने के बाद भी पुलिस एफआईआर जांच के बाद लिखने कह रही है। एसएचओ शिवशंकर सिंह से पूछने पर बताया कि तहरीर मिल गई है। जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

12 मोबाइल चोरी, नहीं हुई रिपोर्ट दर्ज
बैरिया। तालिबपुर गांव में पिछले एक सप्ताह में एक दर्जन लोगों की मोबाइल फोन चोरी चले गए हैं। पुलिस ने किसी भी मोबाइल चोरी की प्राथमिकी दर्ज नहीं की है। तालिबपुर निवासी पीड़ित बीरू सिंह, जीतन राम, अनीश कुमार, रितेश सिंह, संदीप सिंह, हरेराम तिवारी व संजय चौरसिया सहित दर्जनभर पीड़ितों ने बताया कि मोबाइल चोरी की घटना कि प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए थाने में बैठे उपनिरीक्षक ओमप्रकाश यादव ने यह कहते हुए वापस कर दिया कि बाहर साइबर कैफे से ऑनलाइन एफआईआर आप लोग दर्ज कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed