फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Thieves entered the bank by breaking the door, siren sounded

Ballia News: बैंक का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे चोर, बज उठा सायरन

Tue, 02 Jan 2024 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jan 2024 10:21 PM IST
विज्ञापन
Thieves entered the bank by breaking the door, siren sounded
थाना क्षेत्र के पचखोरा स्थित यूपी बड़ौदा बैंक में सोमवार की रात मुख्य दरवाजा तोड़ चोर अंदर घुस गए। स्ट्रांग रूम तक पहुंचे कि सायरन बजने लगा। सायरन सुनकर पिकेट ड्यूटी पर तैनात पुलिस पहुंच गई, लेकिन तब तक चोरों अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे।सोमवार की रात बारह बजे के करीब पचखोरा के यूपी बड़ौदा बैंक शाखा के मुख्य दरवाजे के ताले को चोर काटकर अंदर दाखिल हो गए। चोर स्ट्रांग रूम के पास पहुंच थे। तभी सायरन बजने लगा। मौके पर सुखपुरा के प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र प्रसाद सिंह पहुंच गए। वहां बैंक दरवाजा खुला देख पुलिस के हाथ पांव फूलने लगा लेकिन अंदर जाने पर स्ट्रांग रूम बंद मिला। रात में अत्यधिक कोहरे की वजह से अगल-बगल कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। इसी मौके का फायदा उठाकर चोर भागने में सफल रहे। प्रभारी निरीक्षक ने इसकी सूचना बैंक के अधिकारियों को दी। करीब तीन चार घंटे बाद पहुंचे बैंक कर्मियों ने बैंक के स्ट्रांग रूम को सुरक्षित देखकर राहत की सांस ली। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि अपराधियों की तलाश में पुलिस लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed