{"_id":"68449199af89cc110f0399db","slug":"they-are-asking-for-rs-500-for-cleaning-the-drain-if-not-given-they-leave-the-garbage-ballia-news-c-190-1-svns1007-141475-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: नाले की सफाई के लिए मांग रहे 500, नहीं देने पर छोड़ देते हैं कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: नाले की सफाई के लिए मांग रहे 500, नहीं देने पर छोड़ देते हैं कूड़ा
विज्ञापन
बलिया। पिछले वर्ष से करीब 20 लाख रुपये अधिक व्यय कर 50 लाख रुपये में नगर पालिका ने शहर के नालों की सफाई ठेका दे रखा है, लेकिन शहरवासियों और दुकानदारों का आरोप है कि ठेकेदार के कर्मचारी नाला सफाई के नाम पर 500 रुपये की वसूली कर रहे है, नहीं देने पर दुकान व घर के सामने ही कूड़ा रख दे रहे हंै।
वार्ड नं.24 के सभासद प्रतिनिधि मनोज गुप्ता ने बताया कि वार्ड के चमन सिंह बाग रोड, गुदरी बाजार, महावीर घाट आदि इलाकों में नाला की सफाई के नाम पर 500-500 रुपये की वसूली की शिकायत आई तो उन्होंने विरोध दर्ज कराया और इसकी शिकायत नपा के अधिकारियों और अध्यक्ष से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
इन आरोपों की पुष्टि उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष व भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि कुछ दुकान उनके पास इसकी शिकायत लेकर आए थे और सिल्ट उठान के नाम पर वसूली की बात कह रहे थे।
विज्ञापन
वहीं, नाला सफाई का कार्य देख रहे जेई प्रवीन बर्नवाल का कहना है कि अगर ऐसा हो रहा है तो गलत है। नाला सफाई और सिल्ट उठान का कार्य टेंडर में शामिल होता है। कहा कि जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। वहीं, नाला सफाई का कार्य करा रहे ठेकेदार अरुण सिंह चंचल का कहना है कि ऐसा कुछ नहीं है। अलबत्ता व्यापारी खुद पैसा देकर अपनी दुकान के सामने से सिल्ट हटवाते है।
नगर पालिका प्रशासन ने आठ बड़े, 15 मझोले ,18 छाेटे नाले का इंतजाम जलनिकासी के लिए कर रखा है। ठेकेदार के अनुसार इस बार 15 नालों की सफाई का टेंडर नपा ने करीब पचास लाख रुपये में दिया है। जबकि पिछले साल करीब 17 नालों की सफाई का ठेका नपा ने करीब तीस लाख रुपये में दिया था।
ठेकेदार के पास सिल्ट उठान के लिए नहीं है वाहन: नगर पालिका के जिम्मेदारों ने नालों की सफाई का टेंडर एक ऐसे ठेकेदार को दे रखा है,जिसके पास नालों से निकलने वाले सिल्ट को उठाने के लिए कोई वाहन नहीं है। इस कार्य के लिए वह पूर्णतया नपा के वाहनों पर निर्भर रहता है।