फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   There will be no entry on all roads leading to Baba Baleshwar temple in Sawan on Monday

Ballia News: सावन में बाबा बालेश्वर मंदिर जाने वाले सभी मार्गों पर सोमवार को रहेगी नोएंट्री

Sat, 20 Jul 2024 10:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
There will be no entry on all roads leading to Baba Baleshwar temple in Sawan on Monday
बलिया। श्रावण मास में कांवड़ यात्रा व श्रावण शिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर शहर क्षेत्र में रूट डायवर्जन और नो इंट्री रहेगी। यातायात नोडल प्रभारी गौरव कुमार ने बताया की सोमवार को शिव मंदिरों पर होने वाली भीड़ को देखते हुए शहर में रूट डायवर्ट रहेगा। वहीं, प्रतिदिन सुबह आठ से रात नौ बजे तक नोएंट्री लागू रहेगी।
विज्ञापन

दुबहड़- बैरिया की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को थाना दुबहड़ के पास प्रातः आठ बजे से रात्रि नौ बजे तक रोका जायेगा। यदि वाहन नरही व फेफना की तरफ जाना चाहते हैं तो चिरैया मोड़ से होते हुए सहतवार, बाँसडीह ,सुखपुरा , गडंवार (त्रिकालपुर तिराहा) से होते हुए फेफना व नरही जाएंगे।
विज्ञापन

बाँसडीहरोड- रेवती, सहतवार, बांसडीह की तरफ से आने वाले वाहन को थाना बाँसडीहरोड के पास सुबह आठ बजे से रात्रि नौ बजे तक रोका जायेगा। यदि वाहन नरही, रसड़ा व फेफना की तरफ जाना चाहते हैं तो सुखपुरा, गड़वार (त्रिकालपुर तिराहा) होते हुए फेफना, नरहीं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हनुमानगंज-सिकन्दरपुर से आने वाले भारी वाहनों को हनुमानगंज चौकी के पास प्रातः आठ बजे से रात्रि नौ बजे तक रोका जायेगा। यदि सिकंदरपुर से आने वाले वाहन दुबहड़ हल्दी बैरिया जाने चाहते है तो सुखपुरा बांसडीह सहतवार होते हुए जाएगे तथा यदि वाहन नरही व फेफना की तरफ जाना चाहते हैं तो सुखपुरा,गडंवार (त्रिकालपुर तिराहा) से होते हुए फेफना व नरही जाएगें।

अगरसण्डा-गड़वार की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को अगरसण्डा के पास प्रातः आठ बजे से रात्रि नौ बजे तक रोका जायेगा। यदि वाहन हल्दी, बैरिया की तरफ जाना चाहते हैं तो गड़वार(त्रिकालपुर तिराहा) से सुखपुरा, बाँसडीह, सहतवार होते हुए जाएगे।

सोमवार को शहर में रूट डायवर्ट
- माल गोदाम तिराहा पर आने वाले वाहनों को सीधे मुख्य मार्ग से होते हुए दुबहड़ बलिया मार्ग पर डायवर्ट किया जाएगा ।
- चौक से सिनेमा रोड पर जाने वाले वाहनों को आर्य समाज रोड से नया चौक होते हुए दुबहड़ बलिया मुख्य मार्ग पर डायवर्ट किया जाएगा ।
- बिचला घाट शनिचरी मन्दिर से गुलाबी देवी इंटर कालेज पर आने वाले वाहनों को हास्पिटल रोड होते हुए मुख्य मार्ग दुबहड़/फेफना की तरफ डायवर्ट किया जायेगा ।
- भृगु आश्रम के पास (संजय उपाध्याय का कार्यालय) नया चौक पर आने वाले वाहनों को स्टेशन रोड से मुख्य मार्ग फेफना की तरफ डायवर्ट किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed