फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   There will be five applications from every Gram Panchayat, the plant will be installed in 15 days

Ballia News: हर ग्राम पंचायत से होंगे पांच आवेदन, 15 दिन में लगेगा संयंत्र

Fri, 04 Jul 2025 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
There will be five applications from every Gram Panchayat, the plant will be installed in 15 days
इंदरपुर। प्रधानमंत्री के सर्वोच्च प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों में शुमार पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत से पांच आवेदन कराए जाएंगे। संबंधित अधिकारी आवेदनकर्ता के यहां 15 दिन के भीतर संयंत्र स्थापित कराएंगे। इसके लिए जिलाधिकारी एमपी सिंह ने अधिकारियों की तैनाती की है।
विज्ञापन

जिला विकास अधिकारी प्रत्येक खंड विकास अधिकारी के माध्यम से विकास खंड की समस्त ग्राम पंचायतों से दो लोगों से आवेदन कराते हुए संयंत्र स्थापित कराएंगे। इसी तरह जिलापूर्ति अधिकारी प्रत्येक कोटेदार अथवा अन्य किसी एक का आवेदन कराते हुए संयंत्र लगवाएंगे। जिला पंचायत राज अधिकारी प्रत्येक ग्राम प्रधान व पंचायत सहायक को आवेदन कराते हुए संयंत्र स्थापित कराएंगे। डीएम ने पत्र में कहा है कि पीएम सूर्य घर योजना का उद्देश्य पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों का दोहन कम करने के साथ साथ उर्जा के गैर पारंपरिक स्रोतों को अपनाना है। उक्त योजना के आनलाइन आवेदन के लिए केंद्र सरकार की ओर से नेशनल पोर्टल विकसित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed