फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   There will be female attendants in girl students' buses, they will have to have valid forms.

Ballia News: छात्राओं की बसों में रहेंगी महिला परिचारक, रखना होगा वैध प्रपत्र

Tue, 05 Sep 2023 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Sep 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
There will be female attendants in girl students' buses, they will have to have valid forms.
इंदरपुर। स्कूलों द्वारा जो वाहन छात्राओं के लिये प्रयोग किये जा रहें हैं उनमें शासन की मंशा के अनुरुप महिला परिचारक अवश्य रखना होगा। बिना वैध प्रपत्र के किसी भी दशा में वाहनों का संचालन नहीं किया जायेगा। जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने उक्त निर्देश दिए हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने बीईओ को पत्र भेजा है। पत्र में कहा कि समस्त स्कूल कालेज प्रबंधक जहां पर वाहनों का संचालन किया जा रहा है अपने अपने विद्यालय में विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति का गठन नियमानुसार करें। नियमित बैठक करें। संदिग्ध चालक परिचालक से किसी भी परिस्थिति में स्कूली वाहन का संचालन न कराएं। संदिग्ध चालक परिचालक द्वारा स्कूल वाहन चलाने से आये दिन दुर्घटना हो रही है। नगरा के खंड शिक्षा अधिकारी आरपी सिंह का कहना है कि सभी स्कूलों जहां वाहन संचालित होते हैं उनके प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों को निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed