फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   There will be a model booth in every Vidhan Sabha, selfie point will also be made

हर विधान सभा में होगा एक मॉडल बूथ, सेल्फी प्वाइंट भी बनेगा

Mon, 07 Feb 2022 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
There will be a model booth in every Vidhan Sabha, selfie point will also be made
बलिया। विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को जागरूक व आकर्षित करने के लिए जिले के सभी सात विधानसभा में एक मॉडल बूथ बनाया जाएगा सभी मॉडल बूथों पर सेल्फी प्वाइंट भी बनाए जाएंगे। इसको लेकर प्रशासनिक तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

जिले में छठवें चरण के दौरान तीन मार्च को 1401 मतदान केंद्रों के 2825 बूथों पर मतदान होंगे। चार फरवरी से प्रत्याशियों का नामांकन शुरूहैं जो 11 फरवरी तक चलेगा। वोटरों को आकर्षित करने के लिए चुनाव आयोग के निर्देश पर हर विधान सभा में एक मॉडल बूथ भी बनाए जाएंगे। जिला प्रशासन की ओर से इनका चिह्नांकन भी कर लिया गया है। मॉडल बूथों पर वोटरों के बैठने और पेयजल की व्यवस्था होगी। प्रत्येक वोटर का स्टॉफ की ओर से स्वागत भी किया जाएगा। मतदान केंद्रों को आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा। यहां सेल्फी प्वाइंट भी बनेगा।
विज्ञापन

---------------
विधानसभावार मॉडल बूथ
- बेल्थरारोड - गांधी मेमोरियल एएम इंटर कालेज बेल्थरारोड पर बूथ संख्या 56, 57, 58, 59 को मॉडल बूथ बनाया जाएगा।
- रसड़ा - बूथ संख्या 172 कंपोजिट विद्यालय रसड़ा को मॉडल बूथ बनाया जाएगा।
- सिकंदरपुर - बूथ संख्या 142 कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय सिकंदरपुर डाक बंगला के पास को मॉडल बूथ बनाया जाएगा।
- फेफना - बूथ संख्या 131 प्राथमिक पाठशाला मिड्ढा मॉडल बूथ बनेगा।
- नगर बलिया - बूथ संख्या 34 ईएमपीएस देवकली मॉडल बूथ बनेगा।
- बांसडीह - बूथ संख्या 45 कंपोजिट विद्यालय मुड़ीयारी मॉडल बूथ होगा।
- बैरिया - बूथ संख्या 149 कंपोजिट विद्यालय बैरिया मॉडल बूथ होगा।
-----------
हर विधान सभा क्षेत्र में चिह्नित एक मतदान केंद्र पर मॉडल बूथ बनाया जाएगा। मॉडल बूथ को बेहतर तरीके से सजाया जाएगा और वहां एक सेल्फी प्वाइंट भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आरके सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed