फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   There will be a ban on playing DJ and display of weapons

Ballia News: डीजे बजाने, हथियारों के प्रदर्शन पर रहेगी रोक

Sun, 27 Jul 2025 02:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
There will be a ban on playing DJ and display of weapons
सुखपुरा में पांच अगस्त को निकलने वाले ऐतिहासिक महावीरी झंडा जुलूस को लेकर शनिवार की शाम थाने में अखाड़ेदारों के साथ बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार दूबे ने की। जुलूस के दौरान विधि व्यवस्था और सौहार्द कायम रहे, इस पर व्यापक विचार विमर्श हुआ।
विज्ञापन

उपस्थित सदस्यों ने अपने विचारों एवं सुझावों से प्रशासन को अवगत कराया। प्रभारी निरीक्षक ने उनकी परेशानियों के बारे में जानकारी ली। जुलूस निकलने वाले रास्तों से अतिक्रमण हटाने की मांग की गई। एंबुलेंस, मेडिकल टीम, प्रकाश, पेयजल के साथ रास्तों की साफ-सफाई की मांग की गई। बताया गया कि निर्धारित मार्ग से ही जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस में तेज आवाज में डीजे बजाने और धारदार हथियार के प्रदर्शन पर रोक रहेगी। प्रभारी निरीक्षक ने कहा किसी तरह के भड़काऊ भाषण, टिप्पणी या आपत्तिजनक शब्दों को सोशल मीडिया पर शेयर न करें। पुलिस को सूचना दें। झंडा जुलूस के दौरान किसी तरह के अफवाहों पर ध्यान न देकर प्रशासन का सहयोग लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed