फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   There was chaos as soon as the dead body of the Airforce jawan reached

Ballia News: एयरफोर्स जवान का शव पहुंचते ही मचा कोहराम

Fri, 19 May 2023 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 May 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
There was chaos as soon as the dead body of the Airforce jawan reached
रसड़ा। क्षेत्र के नवादा (जाम) गांव में बृहस्पतिवार की शाम एयरफोर्स के जवान चित्रेश सिंह (24) पुत्र ब्रजबिहारी सिंह का शव आते ही स्वजनों सहित पूरे गांव में कोहराम मच गया। पांच दिन पूर्व सिकंदराबाद में सड़क दुर्घटना में चित्रेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के दौरान मंगलवार को उन्होंने दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन

रसड़ा कोतवाली पुलिस सहित गोरखपुर से आए एयरफोर्स के जवानों ने गार्ड आफ आनर देकर चित्रेश सिंह को अश्रुपूरित आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की। शुक्रवार को बक्सर के गंगा तट पर चित्रेश सिंह का अंतिम संस्कार किया गया। इसमें सैकड़ों लोग शामिल रहे। चित्रेश सिंह अपने माता-पिता के इकलौते संतान थे। अभी इनकी शादी नहीं हुई थी।
विज्ञापन

2017 में नेवी में भर्ती हुए थे। 10 माह बाद ही एयरफोर्स में भर्ती हो गए। होनहार चित्रेश सिंह एयरफोर्स में भर्ती होने के बाद भी आईएएस की तैयारी में लगे थे। आईएएस बनने के बाद ही शादी की तमन्ना थी। पिता अधिवक्ता है। छोटी बहन की शादी नहीं हुई है। माता मीरा देवी, इकलौती बहन चित्रिका सिंह को रोते-बिलखते देख हर किसी आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed