फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   There was chaos as soon as five dead bodies arrived together.

Ballia News: एक साथ पांच शवों के पहुंचते ही मचा कोहराम

Wed, 28 Feb 2024 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
There was chaos as soon as five dead bodies arrived together.
बैरिया/लालगंज। सोमवार की रात्रि तिलक चढ़ाकर कमांडर जीप से वापस अपने घर आ रहे छह लोगों की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के बाद भगवानपुर गांव में बुधवार को भी पूरी तरह से मातम पसरा रहा। मंगलवार की देर शाम पोस्टमार्टम होने के बाद शव जैसे ही गांव में पहुंचे, गलियों में दहाड़े मारकर रोने की आवाज ने हर कोई को गमजदा व रोने पर मजबूर कर दिया। गांव में शव पहुंचते ही हजारों की भीड़ एकत्रित हो गई। पीड़ित परिवारों की महिलाएं चीखने चिल्लाने लगीं। महिलाओं के रोते बिलखते देख सभी भीड़ की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अरुण यादव ने तत्काल ही सूझ बूझ से काम करते हुए सभी शवों को अंत्येष्टि के लिए घर से निकाल दिया। एक शव अकेले गया, जबकि चार शव एक साथ निकलते ही कोहराम मच गया। एक साथ ही पांचों शव शिवपुर घाट पर ले जाए गए। जहां अंतिम संस्कार हुए।
विज्ञापन

पूरे गांव में किसी के घर भी चूल्हे नहीं जले। मृतकों के दरवाजे पर जैसे-तैसे रस्मी कोरम को पूरा कर गांव से पांच शवों को लेकर ग्रामीण गंगा घाट शिवपुर ले गए, जहां उनके संबंधितों ने मुखाग्नि दी। गंगा तट पर एक ही गांव से पांच शवों का पहुंचना व जलाया जाना अपने आप में काफी दुरूह कार्य था। लेकिन लोगों ने बुझे मन से इस कार्य में सहयोग कर अंत्येष्टि प्रक्रिया को पूरा कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने पर गांव में मंगलवार के सुबह से विभिन्न राजनैतिक दलों के नेतागण, समाजसेवी व शासन प्रशासन के लोगों का आने जाने का निरंतर क्रम जारी है।
बारात के आने पर लगा ग्रहण
अनंत गुप्ता की पुत्री निक्की की तिलकोत्सव कार्यक्रम से लौटने के दौरान यह घटना घटित हुई। घटना के बाद निक्की के घर दो मार्च को आने वाली बारात पर फिलहाल ग्रहण लगा है। तय तिथि पर शादी सम्पन्न होगी या नहीं कोई बोलने की स्थिति में नहीं दिख रहा है।
000
गांव में पसरा सियापा
घटना के बाद से गांव में मातमी माहौल बना हुआ है। कोई किसी से बात करने से भी कतराता दिख रहा है। गांव में घटना के बाद से सियापा पसरा हुआ है।
चालक की नौरंगा घाट पर हुईं अंत्येष्टि
बैरिया थाना क्षेत्र के दयाछपरा निवासी कमांडर चालक की अंत्येष्टि उनके परिजनों व गांव के लोगों ने गंगापुर घाट पर मंगलवार की देर शाम कर दी। चालक लल्लन गोंड काफी दिनों से बैरिया-बलिया मार्ग पर जीप चलाकर अपने व अपने पूरे परिवार का भरण पोषण करता था। चालक का पूरा परिवार उसी पर निर्भर था।
000
टैक्सी चालक संघ ने जताया दुख
बैरिया टैक्सी चालक संघ ने बैरिया जीप स्टैंड पर एकत्रित होकर अपने साथी के असामयिक मौत पर गहरा दुख व्यक्त करने के साथ गतात्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर भगवान से प्रार्थना की।



अपने बेटों की तलाश में दहाड़े मार रोने लगी मां
लालगंज। घटना में मृत दो सगे भाइयों यश और राज की मां, जो बाहर काम करने गई थी। सूचना पर अपने मायके भगवानपुर लौट गई और दहाड़े मारकर रोते हुए अपने दोनों बच्चों को खोजने लगी। यह देख लोगों के आंखें भर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed