{"_id":"672a2c819ef86c9b1708db4f","slug":"there-was-a-huge-uproar-in-the-collectorate-premises-two-groups-of-lawyers-clashed-and-punches-were-exchanged-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia: कलेक्ट्रेट परिसर में जमकर हंगामा, भिड़े दो अधिवक्ता गुट, चले लात-घूंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia: कलेक्ट्रेट परिसर में जमकर हंगामा, भिड़े दो अधिवक्ता गुट, चले लात-घूंसे
Tue, 05 Nov 2024 08:02 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Tue, 05 Nov 2024 08:02 PM IST
सार
बलिया कचहरी में दो अधिवक्ता गुट आपस में भिड़ गए। दोनो गुटों के बीच मारपीट की तस्वीर कैमरे में कैद हो गई। हालांकि इस मामले को लेकर अभी तक कोई पुलिसिया शिकायत नहीं मिली है लेकिन चर्चा गरम है।
विज्ञापन
कचहरी परिसर में मौजूद अधिवक्ता
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
बलिया स्थित जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में मंगलवार को दो अधिवक्ता आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों में कई राउंड में जमकर जूतम पैजार हुई। लात-घूंसे चले। चूकी मामला अधिवक्ताओं के बीच का था, इसलिए किसी ने पुलिस में शिकायत भी नहीं की। बताते चलें कि कलेक्ट्रेट परिसर में तहसील मार्ग के चन्द्रशेखर उद्यान गेट पर एक अधिवक्ता अपने रिश्तेदार से बातचीत कर रहे थे। उसी दौरान दूसरे अधिवक्ता तहसील की तरफ जा रहे थे। रास्ते में रुक कर दोनों अधिवक्ता बातचीत करने लगे।
विज्ञापन
किसी बात को लेकर दोनों एक दूसरे की पिटाई करने लगे। बीच बचाव करने के दौरान अधिवक्ता के रिश्तेदार का कपड़ा फट गया। हो हल्ला सुन कर दोनों पक्षों के दर्जनों अधिवक्ता पहुंचे। एक दूसरे पर हमला करने लगे। इसमें कइयों को चोट लग गई। आधे घंटे तक कलेक्ट्रेट युद्ध का मैदान बना रहा। मारपीट देख वहां भारी संख्या में भीड़ जुट गई। कुछ वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने आकर बीच बचाव कर मामला शांत किया। एक अधिवक्ता ने बताधा की किसी मुवक्किल को लेकर दोनों के बीच मारपीट हुई है।
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में तैनात होमगार्ड के जवान मूकदर्शक बने रहे। सूचना पर काफी देर बाद कोतवाली पुलिस पहुंची, तब तक सभी अधिवक्ता लौट गए थे। इस बाबत कोतवाल योगेन्द्र बहादुर सिंह ने कहा कि दो अधिवक्ता के बीच मारपीट की सूचना पर पुलिस पहुंची थी, लेकिन मौके पर कोई नहीं मिला शिकायत भी नहीं मिली है।
विज्ञापन