फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   There was a huge traffic jam again at Bharouli roundabout

Ballia News: भरौली गोलंबर पर फिर लगा भीषण जाम

Mon, 02 Jun 2025 10:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
There was a huge traffic jam again at Bharouli roundabout
नरहीं। भरौली गोलंबर पर काफी दिनों बाद फिर सोमवार को भीषण जाम लग गया। एनएच-31 पर 28 किलोमीटर, बक्सर एनएच-922 पर 30 किलोमीटर लंबा जाम 11 घंटे तक रहा। जाम में फंसे लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा। जाम में घंटों फंसे यात्री धूप में परेशान रहे। बक्सर से बलिया और गाजीपुर जिले में आने जाने वाले यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। गाजीपुर जिले में जाने वाली गाड़ियां मार्ग बदलकर कर आवागमन कर रही थीं।
विज्ञापन

सोमवार सुबह पांच बजे जाम लगना शुरू हुआ और शाम को चार बजे जाम धीरे-धीरे खुलने लगा। भरौली गोलंबर से गाजीपुर मार्ग पर कुंडेश्वर तक 25 किलोमीटर जाम रहा। बलिया मार्ग पर गोविंदपुर तक जाम लगा रहा। भरौली गोलंबर से बक्सर जिले के बक्सर-आरा मार्ग पर 30 किलोमीटर तक जाम लगा रहा। वीर कुंवर सिंह सेतु और नया पुल भी जाम से कराह रहा था। गाड़ियां 11 घंटे तक जाम में रेंगती रहीं। बक्सर आने जाने वाले यात्री विवश होकर पैदल चल रहे थे। भरौली गोलंबर पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया था। जाम में मुंडन संस्कार की सैकड़ों गाड़ियां दोपहर तक फंसी रहीं। महिलाएं उजियार घाट से पैदल चलकर भरौली पहुंच रही थीं। बच्चे पानी के लिए परेशान हो गए।
विज्ञापन

यात्रियों की ट्रेन छूटी
जाम के कारण गाजीपुर और बलिया के यात्रियों की बक्सर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन छूट गई। भीषण जाम के आगे पुलिस असहाय दिखी। गाजीपुर जाने वाले यात्रियों वाहनों को निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेस-वे सड़क से आवागमन करना पड़ा। बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के मद्देनजर तीन दिनों तक लाल बालू का खनन बंद कर दिया गया था। जब ट्रकों का परिचालन शुरू हुआ तो सोमवार को भीषण जाम का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed