फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   There was a five hour traffic jam in the city, it took more than an hour to cover a distance of 500 meters

Ballia News: शहर में पांच घंटे जाम, 500 मीटर की दूरी तय करने में एक घंटे से ज्यादा का समय लगा

Tue, 26 Aug 2025 01:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
There was a five hour traffic jam in the city, it took more than an hour to cover a distance of 500 meters
नगर के ओवरब्रीज पर जाम फंसे लोग।संवाद
छुट्टी के बाद सोमवार को सड़कों पर लोग निकले तो शहर जाम की चपेट में आ गया। सुबह नौ बजे के बाद पांच घंटे तक वाहन जाम में रेंगते रहे।
विज्ञापन

एंबुलेंस व स्कूल बसें भी फंसी रहीं। पटरी पर अतिक्रमण के कारण राहगीरों को निकलने में भारी मशक्कत करनी पड़ी। बहेरी से मिश्र नेवरी व रोडवेज से बहादुरपुर तक दो किमी का लंबा जाम रहा। टीडी कॉलेज के पास फंसी रही एंबुलेंस, मिड्ढी चौराहे पर शवयात्रा का वाहन फंसा रहा।
आलम यह रहा कि चित्तू पांडेय चौराहा, स्टेशन के सामने, रोडवेज तिराहा, टीडी काॅलेज चौराहा, कुंवर सिंह, माल गोदाम, जगदीशपुर चौराहा, टीडी कालेज, मिड्ढी चौराहा सहित दस चौराहा व तिराहा पर पूरे दिन जाम लगता रहा। ई-रिक्शा चालकों की मनमानी से जाम से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

ओवरब्रिज पर दोनों तरफ वाहन जाम में फंसे रहे। सुबह से शुरू हुआ यह सिलसिला दोपहर बाद तक जस का तस रहा।
शहर में नौ बजे के बाद जाम का सिलसिला शुरू हो गया। पहले चित्तू पांडेय चौराहा, रोडवेज व जगदीशपुर, अस्पताल के सामने जाम की स्थिति बनी। ट्रेनों के आवाजाही से क्राॅसिंग गेट बंद होने से नगर के दोनों हिस्से जाम की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस जब तक इसे सुलझाती जाम की स्थिति बदतर हो गई। दोपहर में छात्रों का तिरंगा यात्रा से जाम और विकट हो गया। पांच सौ मीटर की दूरी तय करने में एक घंटे से ज्यादा का समय लगा।

अचानक निकली तेज धूप में लोग परेशान रहे। जाम छुड़ाने के दौरान पुलिस व वाहन चालकों से झड़प भी होती रही। जाम की वजह से बैंकों व कार्यालयों में काम के लिए जाने वालों को काफी बिलंब हुआ। टीएसआई समद खां अपने जवानों संग जाम को छुड़ाने में लगे रहे। जाम से सबसे अधिक दिक्कत बाइक सवारों व राहगीरों को हुई। वह शहर की गलियों को पकड़ कर निकलने का प्रयास करते रहे। तब जाकर जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed