फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   There was a fight between the two parties over the vaccination

वैक्सीन लगाने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट

Tue, 27 Jul 2021 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
There was a fight between the two parties over the vaccination
सुखपुरा। थाना क्षेत्र के करनई ग्राम में सोमवार को कोविड वैक्सीनेशन के लिए कैंप आयोजित किया गया था। जहां वैक्सीन लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें जमकर कुर्सियां चली। इस दौरान चिकित्साकर्मियों को चोटें आई।
विज्ञापन

घटना का वीडियो वायरल हो गया। जिसकी जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक डा. विपिन ताडा के निर्देश पर सुखपुरा पुलिस ने मंगलवार को दोनों पक्षों के पांच लोगों को गिरफ्तार संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय भेज दिया।
विज्ञापन

सुखपुरा थाना क्षेत्र के करनई गांव में वैक्सीन लगाने का कार्यक्रम सुचारु रुप से चल रहा था। इसी बीच एक पक्ष से बीमार महिला को पहले वैक्सीन लगाकर घर भेजने की बात की जा रही थी। जिसका दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा विरोध किया गया। यह विरोध इस कदर बढ़ गया कि दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए और मारपीट करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आलम यह रहा कि दोनों पक्षों ने कुर्सियों को हथियार बनाकर एक-दूसरे पर चलाया। इस दौरान बीच बचाव कर रहे वैक्सीन लगाने वाले चिकित्साकर्मी भी चुटहिल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना में शामिल एक पक्ष से सोनू राजभर, मदन राजभर, चुन्नू राजभर एवं दूसरे पक्ष से धीरज वर्मा व रविकांत वर्मा को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं चालान कर दिया। इस मामले में दोनों पक्ष ने तहरीर दी है। इस बाबत एसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed