फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   There is no shortage of urea, there is more in stock than the target

Ballia News: यूरिया की कमी नहीं, लक्ष्य से ज्यादा है स्टॉक में

Sat, 23 Aug 2025 01:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
There is no shortage of urea, there is more in stock than the target
बलिया। जिले में यूरिया की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है। किसी केंद्र पर यूरिया की कमी नहीं है। यूरिया और डीएपी वितरण की लगातार मॉनिटरिंग भी की जा रही है।
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी पवन कुमार प्रजापति ने बताया कि अगस्त के लिए जिले का लक्ष्य 16522 एमटी है। जबकि उपलब्धता 20250 एमटी की है। यानी लक्ष्य के सापेक्ष 3728 मीट्रिक टन यूरिया जिले में उपलब्ध है। जिले की विभिन्न सहकारी समितियों पर 1605 एमटी यूरिया उपलब्ध है। इफको के पास 2900 एमटी यूरिया का बफर स्टॉक है। वहीं आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए 2600 एमटी यूरिया का अतिरिक्त बफर स्टॉक है।
विज्ञापन


निजी दुकानदारों के लिए अगस्त माह में यूरिया वितरण का लक्ष्य 12407 एमटी है। जबकि उपलब्धता 11940 एमटी की है। इसके अलावा समितियों पर 608 एमटी लक्ष्य के सापेक्ष 1418 एमटी डीएपी उपलब्ध है। विभिन्न सहकारी समितियों पर लक्ष्य के सापेक्ष 76 एमटी अधिक एनपीके मौजूद है। प्राइवेट कंपनियों के डीएपी और एनपीके का पर्याप्त भंडारण है। अगस्त महीने के लिए जिले में कुल 5543 एमटी निजी कंपनियों का डीएपी उपलब्ध है। लक्ष्य महज 2605 एमटी का है। लगभग यही स्थिति एनपीके की भी है। 390 एमटी एनपीके की तुलना में 4929 एमटी एनपीके मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed