बलिया। जनपद में जिला अस्पताल में सेफ्टी व बर्न वार्ड स्थापित है। लेकिन प्लास्टिक सर्जरी की व्यवस्था जिला अस्पताल में नहीं है। जिला अस्पताल स्थित सेफ्टी व बर्न वार्ड मिलाकर कुल 27 बेड है। सेफ्टी व बर्न वार्ड में मरीजों को राहत देने के लिए तीन एसी लगाई है। यह तीनों एसी वर्तमान में चालू है। जिससे मरीजों को इस प्रचंड गर्मी में काफी राहत मिल रही है।
जिला अस्पताल के पुराने परिसर में सेफ्टी व बर्न वार्ड स्थापित है। जिसमें दोनों को मिलाकर कुल 27 बेड स्थापित है। लेकिन प्लास्टिक सर्जरी यूनिट की व्यवस्था जिला अस्पताल में नहीं है। सेफ्टी व बर्न वार्ड में भर्ती मरीजों को सुई से लेकर दवा दी जाती है। इसके अलावा मरीजों को दूध, फल, भोजन भी उपलब्ध कराया जाता है। वर्तमान में सेफ्टी व बर्न वार्ड में स्टॉफ नर्स की कमी होने के कारण एक स्टॉफ नर्स की ड्यूटी लगाकर काम चलाया जाता है। इसके अलावा एक सुपर व एथ वार्ड ब्वॉय की ड्यूटी रहती है। वहीं संबंधित चिकित्सक सुबह शाम राउंड कर मरीजों की देखभाल कर लेते है। मरीजों को प्रचंड गर्मी से राहत देने के लिए एसी लगाई है। ताकि मरीजों का किसी प्रकार की कोई असुविधा उत्पन्न ना हो सके। इस बाबत सीएमएस डॉ दिवाकर सिंह ने बताया कि सेफ्टी व बर्न वार्ड में जो सुविधाएं होती हैं वह उपलब्ध है। यहां पर प्लास्टिक सर्जरी की सुविधा नहीं है और ना ही इसके चिकित्सक ही हैं।