Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   There is happiness in the village as Ballia's son Chhotelal Yadav gets the Dronacharya Award

Ballia News: बलिया के लाल छोटेलाल यादव को द्रोणाचार्य पुरस्कार मिलने से गांव में खुशी

Sun, 15 Nov 2026 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
There is happiness in the village as Ballia's son Chhotelal Yadav gets the Dronacharya Award
राष्ट्रपति से द्रोणाचार्य पुरस्कार प्राप्त करने वाले रसड़ा क्षेत्र के जेवईनिया गांव निवासी छोटे
रसड़ा। जिले के रसड़ा क्षेत्र स्थित जेवइनिया प्रधानपुर गांव के रहने वाले भारतीय मुक्केबाजी के प्रतिष्ठित कोच छोटेलाल यादव ने राष्ट्रीय स्तर पर बलिया का गौरव बढ़ाया है। भारतीय मुक्केबाजी में खिलाड़ियों को तराशने और उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें 13 नवंबर 2026 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रतिष्ठित द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया। वर्षों की मेहनत, समर्पण और खेल के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को मिले इस राष्ट्रीय सम्मान से पैतृक गांव सहित रसड़ा और पूरे जिले में खुशी की लहर है। गांव के एक साधारण परिवार से निकलकर देश के प्रतिभाशाली मुक्केबाजों के प्रशिक्षक बनने तक का उनका सफर युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गया है।
विज्ञापन

11 साल की उम्र में सेना के खेल संस्थान में हुआ चयन
तीन भाइयों और दो बहनों में चौथे स्थान पर रहे छोटेलाल यादव बचपन से ही प्रतिभाशाली थे। उनके पिता राधाकृष्ण यादव वाराणसी रेलवे विभाग में कार्यरत थे। इस कारण उनकी शुरुआती शिक्षा वाराणसी स्थित डीएलडब्ल्यू स्कूल में कक्षा छह तक हुई। खेल के प्रति उनकी प्रतिभा को देखते हुए महज 11 वर्ष की उम्र में वर्ष 1999 में स्पोर्ट्स बॉयज आर्मी, पुणे में उनका चयन हो गया। इसके बाद उनकी शिक्षा-दीक्षा सेना की देखरेख में हुई। एशियन कैडेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने के बाद उन्हें तत्कालीन खेल मंत्री सुनील दत्त ने सम्मानित किया। वर्ष 2005 में वह सेना में सूबेदार के पद पर नियुक्त हुए।
विज्ञापन


खिलाड़ी से कोच बने, अंतरराष्ट्रीय प्रतिभाओं को तराशा
मुक्केबाजी के प्रति लगन और प्रशिक्षण के अनुभव के दम पर छोटेलाल यादव ने वर्ष 2013 से भारतीय सेना के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देना शुरू किया। उनकी प्रतिभा और अनुभव को देखते हुए वर्ष 2015 में भारतीय मुक्केबाजी टीम के खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई। वह सैफ खेलों में स्वर्ण पदक भी जीत चुके हैं। छोटेलाल यादव ने बताया कि उन्होंने मैरीकॉम, जैसमिन और साक्षी जैसी प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया है। इन खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने शानदार प्रदर्शन से देश का नाम रोशन किया है। उनके मार्गदर्शन में खिलाड़ियों की उपलब्धियां भारतीय मुक्केबाजी में उनके योगदान और प्रशिक्षण क्षमता को दर्शाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यक्तिगत जीवन की बात करें तो छोटेलाल यादव का विवाह वर्ष 2022 में मऊ जिले के अमिला क्षेत्र निवासी सुजाता यादव से हुआ। उनके तीन भाई संतोष यादव, सतीश चंद यादव और एक अन्य भाई हैं, जबकि उनकी बहनें इंदु यादव और लक्ष्मी यादव विवाहित हैं। गांव की गलियों से निकलकर भारतीय मुक्केबाजी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाले छोटेलाल यादव की इस उपलब्धि से परिवार, गांव और खेल प्रेमियों में गर्व और उत्साह का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed