फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   There is a shortage of 418 teachers in 293 council schools

Ballia News: 293 परिषदीय विद्यालयों में 418 शिक्षकों की कमी

Fri, 01 Aug 2025 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
There is a shortage of 418 teachers in 293 council schools
पंदह। एक तरफ परिषदीय स्कूलों में कार्यरत शिक्षक समायोजन की आड़ में अपने मनपसंद विद्यालयों पर तैनाती का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेन्द्र कुमार तिवारी ने शिक्षकों की कमी और सरप्लस अध्यापकों वाले विद्यालयों की सूची जारी कर समायोजन की आस लगाए बैठे गुरुजी की मंशा पर पानी फेर दिया है। जो आंकड़े सामने आए हैं, उसके अनुसार 293 परिषदीय विद्यालयों में 418 शिक्षकों की हैं कमी है।
जिले में आवश्यकता से कम शिक्षक वाले विद्यालयों की संख्या 293 है। इनमें 45 कंपोजिट, 11 कन्या प्राथमिक विद्यालय और 224 से अधिक प्राथमिक विद्यालय शामिल हैं। यहां 418 शिक्षकों की कमी है। जिले के दुबहड़ और हनुमानगंज ब्लॉक को छोड़ कर शेष सभी ब्लॉक इस समस्या से जूझ रहे हैं। इस सूची में शिक्षा क्षेत्र रेवती के 38 विद्यालय शामिल हैं, जहां 59 शिक्षकों की कमी सामने आई है। जबकि चिलकहर ब्लॉक के मात्र 7 विद्यालयों में 7 शिक्षकों की कमी है।
विज्ञापन

शिक्षकों की कमी से जहां शिक्षण व्यवस्था प्रभावित होती है तो वहीं शिक्षकों को भी कठिनाईयों के दौर से गुजरना पड़ता है। जिले में 2248 परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में नामांकित कुल 315025 बच्चों को पढ़ाने के लिए 11 हजार से अधिक शिक्षकों की तैनाती है। कुछ विद्यालयों पर मानक से काफी कम शिक्षक तैनात हैं। जिसके चलते शिक्षण कार्य में कहीं न कहीं बाधा उत्पन्न हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव द्वारा जारी सूची में शिक्षा क्षेत्र बैरिया के 34 विद्यालयों में 47, बांसडीह के 32 विद्यालयों में 47, मुरली छपरा के 28 विद्यालयों में 38, नगरा के 22 स्कूलों में 34 और सोहांव के 23 विद्यालयों में 29 शिक्षक कम बताए गए हैं।

इसके अलावा बेलहरी ब्लॉक के 15 विद्यालयों में 21, मनियर के 20 स्कूलों में 30, बलिया नगर क्षेत्र के 11 विद्यालयों में 20, रसड़ा के 10 स्कूलों में 12, सीयर के 10 विद्यालयों में 14, बेरुआरबारी के 8 विद्यालयों में 13 और गड़वार के 6 परिषदीय विद्यालयों में 8 शिक्षक कम होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed