{"_id":"65a43ab92ed2488d7d0f0316","slug":"there-is-a-race-to-get-the-certificate-made-before-recruitment-ballia-news-c-190-1-bal1001-10307-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: भर्ती से पहले प्रमाणपत्र बनवाने के लिए लगानी पड़ रही दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: भर्ती से पहले प्रमाणपत्र बनवाने के लिए लगानी पड़ रही दौड़
विज्ञापन
पांच साल बाद निकली यूपी पुलिस में सिपाही भर्ती के दस्तावेज पूरे करने में अभ्यर्थियों के पसीने छूट रहे हैं। मूल निवास, जाति, आय प्रमाण पत्र बनवाने का पोर्टल की रफ्तार धीमी पड़ गई है। उधर, लेखपाल भी रिपोर्ट लगाने में जुगाड़ भिड़ा रहे हैं। तहसीलों में अवैध वसूली का खेल शुरू हो गया है।
प्रमाण पत्रों को लेकर दिनभर अभ्यर्थी साइबर कैफ पर डटे रहते हैं। तहसील के चक्कर लगाकर भी परेशान हैं। इतना ही नहीं सामान्य जाति के लिए नौकरी में छूट वाले प्रमाण को लेखपाल बनाने को तैयार नहीं हैं। ऐसे में अभ्यर्थियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। 16 जनवरी आवेदन करने की अंतिम तिथि है। पांच साल पहले सिपाही भर्ती निकली थी, इतना ही समय शिक्षक भर्ती को भी हो गया है। 27 दिसंबर से पुलिस की भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरु हो चुकी है।
ऑनलाइन आवेदन में अभ्यार्थियों को निवास, जाति प्रमाणपत्र की भी आवश्यकता पड़ रही है। लेकिन पिछले दस दिनों से इन प्रमाण पत्रों के आवेदन करने के लिए बने ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल का सर्वर धीमा होने से अभ्यार्थियों के सामने समस्या आ रही है। प्रमाण पत्रों के आवेदन करने के लिए जनसुविधा केंद्रों पर भीड़ लग रही है।
विज्ञापन
रात्रि के समय कुछ देर के लिए ही आवेदन करने का मौका मिल रहा है, ऐसे में जनसुविधा केंद्र संचालन रात्रि में जागकर पोर्टल पर आवेदन कर रहे हैं। लेकिन दूर दराज से आने वाले युवा इससे वंचित रह जाते हैं। पुलिस में भर्ती की घोषणा के साथ ही प्रमाण पत्रों बनवाने की डिमांड भी बढ़ गई। ऐसे में तहसीलों में अवैध वसूली का खेल शुरू हो गया है।