फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Then the mercury reached beyond 40, the heat blew the senses

फिर 40 के पार पहुंचा पारा, गर्मी ने उड़ाए होश

Fri, 13 May 2022 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Then the mercury reached beyond 40, the heat blew the senses
बलिया। पिछले कुछ दिनों तक मौसम में नरमी के बाद पारा फिर 40 और उसके पार पहुंच गया है। गर्मी एक बार फिर लोगों के होश उड़ाने लगी है। इसके साथ ही मौसम में उमस होने से लोगों को और परेशानी का सामना करना पड़ रही है। पंखे और कूलर से भी लोगों को राहत नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

कुछ राहत के बाद मौसम के तेवर फ्रि तल्ख होने लगे हैं। पारा एक बार फिर 40 और उसके पार पहुंचने लगा है। शुक्रवार को अधिकम तापमान 40 डिग्री और न्यनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहा। बीच में कभी कभी बादल राहत तो दे रहे थे, लेकिन उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा था। धूप का तीखापन भी बर्दाश्त से बाहर हो रहा है। उमस को देखते हुए बारिश की आशंका जताई जा रही है, लेकिन निराशा ही मिल रही है। मौसम में बदलवाव से मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। ऊपर से बिजली कटौती ने लोगों को और परेशानी में डाल रखा है। शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में अंधाधुंध कटौती हो रही है। दिन के समय न के बराबर बिजली मिल रही है। रात भी कटौती से मुक्त नहीं है। सुचारु रूप से विद्युत आपूर्ति का विभागीय दावा पूरी तरह फेल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed