फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Then the guru of the council schools will knock from door to door

फिर घर-घर दस्तक देंगे परिषदीय स्कूलों के गुरु जी

Thu, 09 Jun 2022 08:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 08:45 PM IST
विज्ञापन
Then the guru of the council schools will knock from door to door
परिषदीय स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश 15 जून को समाप्त हो जाएगा। 16 जून से स्कूल खुल जाएंगे, हालांकि बच्चे नहीं आएंगे। स्कूल खुलने के साथ ही शिक्षकों की ड्यूटी एक बार फिर आउट आफ स्कूल बच्चों को चिन्हित करने में लग जाएगी। घर-घर जाकर शिक्षक बच्चों को चिह्नित कर उन्हें शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने की कोशिश करेंगे। इस कार्य में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी शिक्षकों की मदद करेंगी।
विज्ञापन

पूर्व में जिले के 2250 प्राथमिक, कंपोजिट एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में करीब तीन लाख दस हजार बच्चे पंजीकृत थे। अप्रैल में नया शिक्षा सत्र शुरू होने पर दो बार स्कूल चलो अभियान के तहत शिक्षकों ने करीब अस्सी हजार नए बच्चों का नामांकन कराया। इससे स्कूलों में बच्चों की संख्या करीब तीन लाख 80 हजार से अधिक हो गई। नामांकन में बेहतर प्रदर्शन करने पर जिले की रैकिंग में भी सुधार हुआ है। अब एक बार फिर आउट आफ स्कूल बच्चों को चिह्नित करने का आदेश आ गया है। शारदा (स्कूल हर दिन आएं) योजना के तहत स्कूल न जाने वाले बच्चों की सूची तैयार करने के लिए विद्यालय सेवित क्षेत्र में सर्वे कराया जाएगा। सर्वे के दौरान किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। इस कार्य का रिसोर्स पर्सन, खंड शिक्षाधिकारी भौतिक सत्यापन करेंगे। सामुदायिक सहभागिता के जिला समन्वयक सौरभ गुप्ता ने बताया कि आउट ऑफ स्कूल बच्चों को चिह्नित करने के लिए घर-घर सर्वे कराया जाएगा। ताकि प्रवासी बच्चे और विद्यालय न जाने वाले बच्चों का नामांकन कराया जा सके। निदेशालय का पत्र आने पर खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि स्कूल खुलने पर इसे प्रभावी बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed