फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Theft of lakhs by breaking the locks of the house

Ballia News: घर के ताले तोड़कर लाखों की चोरी

Tue, 13 Dec 2022 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Dec 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Theft of lakhs by breaking the locks of the house
बैरिया। थाना क्षेत्र के मधुबनी गांव निवासी छितेश्वर वर्मा उर्फ खटाई वर्मा के घर से चोरों ने सोमवार की रात लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और 15 हजार रुपये नगदी पर हाथ साफ कर दिया। परिजन शादी समारोह में भाग लेने गए थे। पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है। जांच की जा रही है। गृह स्वामी की पत्नी पानमती देवी अपने पुत्र डिग्री कुमार के साथ रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए गई थीं। छितेश्वर मकान में ताला बंदकर फसलों की रखवाली के लिए खेत में चले गए थे। मंगलवार की भोर में जब खेत से वापस लौटे तो मकान के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। भीतर जाकर देखा तो कमरों में रखी आलमारी, ट्रंक व अन्य बक्सों का ताला टूटा हुआ था। बक्सों में रखे कपड़े बिखरे पड़े थे। ट्रंक में रखे आभूषणों से भरा बैग और आलमारी में रखे 15 हजार रुपये गायब थे। छितेश्वर वर्मा ने पुलिस को सूचना दी और अपनी पत्नी व पुत्र को रिश्तेदारी से वापस बुलाया। उन्होंने बताया कि लाखों रुपये मूल्य के आभूषण व 15 हजार रुपये नगद चुरा ले गए हैं। पड़ोस की एक लड़की पिंकी पुत्र वीरेंद्र वर्मा ने बताया कि आधी रात को शौच के लिए वह घर से बाहर निकली थी। सात-आठ युवकों को उसने भागते हुए देखा था। उसमें चार को वह पहचानती है। एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। चोर जल्द गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed