फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Theft in two houses in the same night

एक ही रात दो घरों को चोरों ने खंगाला

Sat, 26 Oct 2019 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
Theft in two houses in the same night
सिकंदरपुर। क्षेत्र के कोथ गांव में शुक्रवार की रात चोर दो घरों से मोबाइल, एटीएम कार्ड, कपड़े समेत नगदी उठा ले गए। सुबह जानकारी होने पर पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंच घटना स्थल का निरीक्षण कर तफ्तीश में जुट गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कोथ गांव निवासी प्रकाश मौर्या पुत्र स्व0 सतिध्वज मौर्या गुजरात में आडियोलाजिस्ट का काम करते हैं। गांव में इनके नये मकान का गृह प्रवेश 30 अक्टूबर को होना है, जिसके लिये वह गांव आए हुए थे। शुक्रवार की रात सभी लोग भोजन करने के बाद सो रहे थे। इसीबीच रात में चोरों ने एक कमरे की खिड़की तोड़ने की बहुत कोशिश की, लेकिन उन्हें सफलता न मिली। इसके बाद चोर छत के सहारे घर में दाखिल होकर एक कमरे का ताला तोड़कर एक स्मार्टफोन, एक लैपटॉप, एक एटीएम व हजारों रुपए नकदी पर अपना हाथ साफ कर दिया। उसी रात चोरों ने दूसरी चोरी कोथ गांव निवासी रामाधार राजभर पुत्र स्व मथुरा राजभर के ट्यूबवेल पर अंजाम दिया। जिसमें चोरों ने एक बक्से में रखे कपड़ें, साबुन व महिलाओं का सामान उठा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed