फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Theft in Oxygen Plant: Embezzlement case against Pharmacist

आक्सीजन प्लांट में चोरी : फार्मासिस्ट के खिलाफ गबन का मुकदमा

Sun, 02 Jul 2023 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
Theft in Oxygen Plant: Embezzlement case against Pharmacist
बांसडीह। क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगउर स्थित आक्सीजन प्लांट में लाखों के उपकरणों की चोरी मामले में पुलिस ने तीन सप्ताह बाद केंद्र के फार्मासिस्ट के खिलाफ नामजद गबन का मुकदमा दर्ज किया है। प्रकरण में अचानक से बदली थ्योरी से स्वास्थ्य केंद्र के कर्मियों में हलचल मची हुई है।
विज्ञापन

12 जून को ऑक्सीजन प्लांट में लाखों के उपकरणों की चोरी प्रकाश में आने के बाद इस संबंध में बांसडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक व्यंकटेश मऊआर द्वारा पुलिस को चोरी की तहरीर दी गई थी। इसके साथ ही चोरी गए सामान के विवरण के साथ इस बात का उल्लेख भी किया गया था कि प्लांट में ताला बंद होने के बाद भी चोरी हुई है।
विज्ञापन

इसकी चाबी फार्मासिस्ट अशोक कुमार के पास थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने अपने स्तर से इसकी जांच की और इसके बाद मामले में वादी और पुलिस दोनों ने चुप्पी साध ली। कई दिनों तक इस चोरी को लेकर स्थानीय लोगों के बीच चर्चाओं का दौर चलता रहा। न तो पुलिस ने कुछ आगे की कार्रवाई की और न ही वादी पक्ष द्वारा ही इसे लेकर कोई आवाज उठाई गई। मामले को पूरी तरह ठंडे बस्ते में डालने का प्रयास किया जाता रहा। लाखों रुपये के उपकरणों की चोरी को लेकर आमजन में इस प्रकरण की वास्तविकता को लेकर कयासों और अटकलों का बाजार गर्म रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में अधिकारियों की ओर से संज्ञान लेने के बाद पुलिस ने सीधे तौर पर अपनी जांच के आधार पर मामले को एक नया रूप दिया। प्रकरण में केंद्र अधीक्षक की तहरीर को आधार बनाकर केंद्र के फार्मासिस्ट के खिलाफ गबन का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस इस मामले को शुरू से ही चोरी न बताकर वहां के कर्मचारियों की मिलीभगत का परिणाम ही बताती रही है।

प्रकरण में सवाल खड़े होने के बाद पुलिस ने आनन-फानन में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में इंस्पेक्टर बांसडीह योगेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि चिकित्सा अधीक्षक की तहरीर पर केंद्र के फार्मासिस्ट के खिलाफ गबन का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विवेचना में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed