फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The 2024 alliance will continue in 2027; there will be no issues with seat-sharing: Akhilesh

2027 में भी चलेगा 2024 वाला गठबंधन, सीटों के तालमेल में नहीं होगी दिक्कत : अखिलेश

Sat, 10 Oct 2026 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
The 2024 alliance will continue in 2027; there will be no issues with seat-sharing: Akhilesh
सिकंदरपुर क्षेत्र के गोसाईपुर गांव में पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी के घर जाते सपा के राष्ट्री - फोटो : सांकेतिक
बलिया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को गोसाईंपुर में पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि दी। साथ ही कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव वाला गठबंधन 2027 के विधानसभा चुनाव में भी जारी रहेगा। सीटों के बंटवारे में किसी तरह की दिक्कत नहीं आएगी। गठबंधन का आधार जीत और सीटें हैं। पुराने गठबंधन के सहारे सपा अब तक की सबसे ज्यादा सीटें जीतने की तैयारी में है। 2027 में सत्ता परिवर्तन होने जा रहा है। बलिया समाजवादियों की भूमि है। यहीं से समाजवादी विचार निकले हैं।
विज्ञापन


श्रद्धांजलि के बाद सपा प्रमुख ने पत्रकारों से बात की और भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कई सर्वे कराए हैं। कई प्रत्याशियों के टिकट कट सकते हैं। दूसरी पार्टियों से लोगों को भाजपा में शामिल कराया जा रहा है। इससे पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं में नाराजगी बढ़ेगी। इसका फायदा सपा को मिलेगा। भाजपा की सत्ता में बचने वाली नहीं है। जनता उसे हटाकर बाहर कर देगी। यदि उत्तर प्रदेश में भाजपा फिर चुनाव जीत गई तो देश में चुनाव की व्यवस्था पर सवाल खड़े होंगे। अखिलेश ने दावा किया कि भाजपा के लोग अधिकारियों के माध्यम से जनता को डरा रहे हैं। लोकतंत्र बचाने के लिए जो लोग सड़क पर उतर रहे हैं, सपा उन्हें नैतिक समर्थन देती है। सपा ने 2022 में ही चुनाव आयोग पर भेदभाव करने और वोट काटने की शिकायत की थी लेकिन कुछ नहीं हुआ। द्वापर और त्रेता में जिन नंदलाल और दशरथ के नाम लोगों की आस्था से जुड़े हैं उन्हीं के नाम का इस्तेमाल करके वोट काटे जा रहे हैं। विधानसभा चुनाव में ज्यादा समय नहीं बचा है। सपा ने लोगों को साथ जोड़कर अपनी ताकत बढ़ाई है।
विज्ञापन


भाजपा की चाल में फंस गए ओमप्रकाश

एआई के जरिये भाजपा नेताओं के वीडियो जारी किए जाने के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि सबसे पहले भाजपा के लोगों ने वीडियो बनाए थे। इसके बाद समाजवादी कार्यकर्ताओं ने मजबूरी में ऐसे वीडियो बनाए। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रमुख और कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के बारे में उन्होंने कहा कि वह भाजपा की चाल में फंस गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चढ़ावे की कथित चोरी पर तय होनी चाहिए जिम्मेदारी

अखिलेश ने कहा कि अयोध्या को अंतरराष्ट्रीय शहर बनना था, लेकिन वहां विकास के दावों के अनुरूप काम नहीं हुआ। लोगों की दुकानें और मकान छीने गए लेकिन उन्हें बाजार भाव के हिसाब से मुआवजा नहीं दिया गया। भाजपा पूरे प्रदेश में विकास का दावा करती है, लेकिन मुख्यमंत्री के अपने शहर में नाव चल रही है। जब भाजपा नेता अयोध्या जाने का विश्व रिकॉर्ड बनाने का दावा करते हैं, तो उन्हें मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले में जिम्मेदारी भी तय करनी चाहिए। अखिलेश ने लखनऊ में समाजवादी चिंतक जयप्रकाश नारायण (जेपी) के नाम पर बने 20 एकड़ के स्मारक का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने सवाल किया कि उस स्मारक को बेचने की नौबत क्यों आई।


-------------

भारत के साथ भेदभाव कर रहा अमेरिका

अखिलेश यादव ने कहा कि भारत आर्थिक मोर्चे पर चुनौतियों से घिरा है। अमेरिका भारत के साथ भेदभाव कर रहा है। इसके बावजूद सरकार की ओर से अपेक्षित विरोध नहीं दिख रहा है। यदि अमेरिका का दूध भारतीय बाजार में आया तो यहां के किसानों और दूध कारोबार से जुड़े लोगों को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed