{"_id":"69ab1f710099a361390dd8e9","slug":"theft-by-breaking-the-lock-of-a-military-personnels-house-ballia-news-c-190-1-bal1001-159059-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: सैन्यकर्मी के घर का ताला तोड़कर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: सैन्यकर्मी के घर का ताला तोड़कर चोरी
विज्ञापन
सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के हरनाटार में फौजी के घर हुई चोरी के दौरान चोरों द्वारा तोड़ा गया बेड।स
पंदह। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के हरनाटार दयालपुर गांव में अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर जेवरात, नकदी समेत अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव निवासी सत्यराम कन्नौजिया असम राइफल्स में नगालैंड में तैनात हैं। दोनों पुत्र सतीश और आशीष भी असम राइफल्स में हैं। घर पर कोई नहीं रहता है। एक मार्च की रात को चोरों ने घर का ताला तोड़कर चोरी की।
दो मार्च की सुबह पड़ोसियों ने घटना की जानकारी सत्यराम को फोन पर दी। जानकारी होने पर सत्यराम ने छोटी बहू रूबी को सूचना दी। वह अपने मायके बांसडीह थाना क्षेत्र के टंडवा में थीं। इसके बाद वह गांव पहुंचीं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। लेकिन उस समय प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन
असम से गांव पहुंचे सत्यराम कन्नौजिया ने शुक्रवार को थाने में लिखित शिकायत दी, जिसके बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस मामले में साक्ष्य जुटा रही है। पीड़ित के अनुसार जेवरात, 50 हजार रुपये, टीवी, घड़ी और बैग भी चोरी हुआ है। एसएचओ मूलचंद्र चौरसिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अगल बगल लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। जल्द ही इसका खुलासा कर दिया जाएगा। संवाद